Rohit Sharma scored a remarkable century on this day became first Indian batsman to do so in odi World Cup आज ही के दिन रोहित शर्मा ने जड़ा था खास शतक, विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे, Cricket Hindi News - Hindustan

आज ही के दिन रोहित शर्मा ने जड़ा था खास शतक, विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे

5 जून 2019 यानी आज ही तारीख को 7 साल पहले रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली थी। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने इस दिन अपने करियर का सबसे धीमा शतक लगाया था। विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह पहला उदाहरण था, जहां किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक बनाया।

Fri, 5 June 2026 05:10 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
आज ही के दिन रोहित शर्मा ने जड़ा था खास शतक, विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे

5 जून 2019 यानी आज ही तारीख को 7 साल पहले रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली थी। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने इस दिन अपने करियर का सबसे धीमा शतक लगाया था। विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह पहला उदाहरण था, जहां किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक बनाया, जबकि उसके अन्य बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब इतिहास में सिर्फ एक बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाया था भारत

सिर्फ 227 ही बना सकी थी दक्षिण अफ्रीका की टीम

5 जून 2019 को साउथ हैंपटन में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डुप्लेसी के 38 और डेविड मिलर के 31 रनों और पुछल्ले बल्लेबाजों की अच्छी बल्लेबाजी के कारण निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना सका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने से सहमत नहीं आकाश चोपड़ा, कहा- आखिरी बार जब…

यूजी चहल ने चटकाए थे चार विकेट, भुवी-बुमराह का गदर

इस मैच में भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट और कुलदीप यादव को एक विकेट मिला था।

भारत को लग गए थे दो शुरुआती झटके

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 13 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गिर गया था। उसके बाद जैसे ही टीम 54 रनों के स्कोर पर पहुंची थी विराट कोहली भी आउट हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCCI ने टिम डेविड को अगले IPL सीजन के लिए किया बैन, नहीं खेल सकेंगे पहला मुकाबला

रोहित ने धोनी और राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला

हालांकि, रोहित शर्मा ने दूसरा छोर संभाले रखा और उन्होंने केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी की। पहले तो उन्होंने राहुल के साथ मिलकर 96 गेंद में 85 रनों की साझेदारी की और फिर धोनी के साथ 88 गेंद में 74 रनों की पार्टनरशिप बनाई। हार्दिक पांड्या के साथ आठ गेंदों में 17 रन की साझेदारी की।

122 गेंदों में बनाए थे नाबाद 144 रन

रोहित शर्मा इस मैच में नाबाद पवेलियन लौटे थे। उन्होंने 144 गेंदों में 122 रन बनाए थे। यह रोहित शर्मा के करियर का सबसे धीमा शतक है। उन्होंने इस मैच में 13 चौके और दो छक्के लगाए थे और 84.72 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

2019 विश्व कप रोहित के लिए रहा था शानदार

बता दें की 2019 का विश्व कप रोहित शर्मा के लिए बेहद शानदार गया था और उन्होंने उस वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाए थे। हालांकि, भारत 2019 का वर्ल्ड कप नहीं जीत सका था और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था। तब भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे। उन्होंने 9 मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाए थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।