From leading Argentina to 2022 FIFA World Cup to leaving FC Barcelona and joining Inter Miami read Lionel Messi journey अर्जेंटीना को 2022 में फीफा विश्व कप जिताने से लेकर, FC बार्सिलोना छोड़ने तक, पढ़िए लियोनेल मेसी के सफर की कहानी, Sports Hindi News - Hindustan
More

अर्जेंटीना को 2022 में फीफा विश्व कप जिताने से लेकर, FC बार्सिलोना छोड़ने तक, पढ़िए लियोनेल मेसी के सफर की कहानी

फीफा विश्व कप में रिकॉर्ड 6वीं बार हिस्सा लेने वाले दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के सफर की पूरी कहानी, कैसे अर्जेटीना ने निकलकर बार्सिलोना क्लब के राजा बने और विश्व फुटबॉल में राज किया, जानिए।

Fri, 5 June 2026 07:38 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अर्जेंटीना को 2022 में फीफा विश्व कप जिताने से लेकर, FC बार्सिलोना छोड़ने तक, पढ़िए लियोनेल मेसी के सफर की कहानी

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। इस विशाल टूर्नामेंट में यूं तो पूरी दुनिया की 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी पर हैं। आज हम आपको अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी मेसी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव नंबर-3, रोहित-विराट टॉप-2 में, सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

जन्म और शुरुआती समय

लियोनेल मेसी का 24 जून 1987 को रोसारियो, सांता फ़े प्रांत, अर्जेंटीना में हुआ था। उन्होंने 5 वर्ष की उम्र से लोकल क्लब में फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, जब वह 11 वर्ष के थे तब उनमें ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी हो गई थी, जिसकी वजह से उनका कद रुक गया था। अर्जेंटीना के फुटबॉल क्लब इस खर्च को उठाने में असमर्थ थे, जिसकी वजह से स्पेन जाना पड़ा। स्पेन के फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना ने उनके ट्रेनिंग का खर्च दिया था और इलाज भी कराया। 13 साल की उम्र में ही मेसी स्पेन चले गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज के दिन रोहित शर्मा ने जड़ा था खास शतक, विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले बने थे

फुटबॉल लीग में मेसी का सफर

साल 2004 से 2021 तक उन्होंने फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के साथ अपना समय बिताया। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेसी ने बार्सिलोना के लिए 778 मैच खेले जिसमें से 672 गोल किए। उन्होंने बार्सिलोना को '10 ला लीगा' खिताब और 4 यूईएफए चैंपियन लीग ट्राफियां जिताईं। साल 2021 में बार्सिलोना छोड़ने के बाद वे फ्रेंच क्लब पीएसजी यानी पेरिस सेंट जर्मेन में शामिल हुए। उन्होंने 2 साल इस क्लब के लिए खेला, जिसमें 2 लीग 1 खिताब और एक ट्रॉफी डेस चैंपियन का खिताब जीता। मौजूदा समय में लियोनेल मेसी इंटर मियामी जो एक अमेरिकी फ़ुटबॉल क्लब है, उससे जुड़े हुए हैं और यहीं से लीग मैच खेलते हैं। उन्होंने अगस्त 2023 में पेरिस सेंट जर्मन छोड़ने के बाद इंटर मियामी में एंट्री ली थी। यहां पर आते ही मेसी ने लीग्स कप, सपोर्टेड शील्ड और 2025 में मेजर लीग सॉकर का खिताब अपने नाम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब इतिहास में सिर्फ एक बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाया था भारत

अर्जेंटीना के लिए क्या-क्या किया?

लीग के अतिरिक्त अपनी नेशनल टीम अर्जेंटीना के लिए भी लियोनेल मेसी ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 2005 में अंदर-19 विश्व कप और 2008 में बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने अर्जेंटीना को स्वर्ण पदक दिलाया। अर्जेंटीना की ओर से खेलते हुए मेसी ने 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका कप खिताब भी अपने नाम किया। मेसी के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 36 वर्षों के बाद पहला फीफा विश्व कप जिताया। मेसी ने साल 2022 यानी जो पिछला फीफा वर्ल्ड कप हुआ था उसमें अर्जेंटीना को विश्व विजेता बनाया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 महत्वपूर्ण गोल किए थे और तीन असिस्ट दिए थे। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था और गोल्डन बॉल प्रदान की गई थी।

6वां फीफा वर्ल्ड कप

लियोनेल मेसी ने अब तक पांच फीफा वर्ल्ड कप खेल हैं, जिसमें से एक बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है। साल 2026 का फीफा वर्ल्ड कप मेसी के लिए छठवां विश्व कप होगा। वे 6 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाले पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी बन जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।