1/6कुलदीप यादव ने शादी के बाद लखनऊ में शाही रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। यूपी के सीएम ने कुलदीप और वंशिका को पुष्पगुच्छ प्रदान किया और उनके साथ तस्वीर भी ली जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

कुलदीप यादव के शाही रिसेप्शन में गौतम गंभीर ने भी शिरकत की। इस दौरान गौतम गंभीर फॉर्मल पैंट शर्ट में नजर आए जो काफी जंच रहा है। कुलदीप यादव और वंशिका फोटो में उनसे बात करते नजर आ रहे हैं।

लखनऊ में कुलदीप यादव के शाही रिसेप्शन में अखिलेश यादव भी शामिल हुए। तस्वीर में अखिलेश यादव कुलदीप के गले में हाथ रखकर उनको बधाई देते नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव के हाथ में एक लिफाफा भी है।

भारत के मशहूर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ शाही रिसेप्शन में पहुंचे। उन्होंने सपत्नीक कुलदीप यादव को बधाई दी। तस्वीर में सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी नजर आए।

कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी नजर आए।
