Dhoni takes hookah and he has a sheesha man CSK ex player Sam Billings makes a big revelation अपना हुक्का संभालने के लिए एक आदमी भी रखते हैं धोनी, CSK पूर्व प्लेयर सैम बिलिंग्स का बड़ा खुलासा, Cricket Hindi News - Hindustan

अपना हुक्का संभालने के लिए एक आदमी भी रखते हैं धोनी, CSK पूर्व प्लेयर सैम बिलिंग्स का बड़ा खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनके पूर्व टीममेट ने एक बड़ा खुलासा किया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज और सीएसके के पूर्व प्लेयर सैम बिलिंग्स ने कहा है कि धोनी के पास हुक्का हमेशा रहता है और इसकी देखभाल के लिए वे एक आदमी भी रखते हैं, जिसका नाम खलील है।

Wed, 18 March 2026 01:42 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अपना हुक्का संभालने के लिए एक आदमी भी रखते हैं धोनी, CSK पूर्व प्लेयर सैम बिलिंग्स का बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनके ही टीममेट ने एक बड़ा खुलासा किया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने बताया है कि धोनी अपने साथ हुक्का लेकर चलते हैं, जिसे सामान्य तौर पर उनके होटल के कमरे में लगाया जाता है। सैम ने यह भी खुलासा किया कि धोनी हुक्का संभालने के लिए अपने साथ एक व्यक्ति भी रखते हैं जो सिर्फ उनके हुक्के की देखभाल करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा की फिटनेस के कायल हुए महेला जयवर्धने, तारीफ में कह डाली ये बड़ी बात

धोनी को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी

बिलिंग्स ने इस जानकारी का खुलासा एलिस्टेयर कुक, माइकल वान और फिल टफनेल के साथ स्टिक्ट टू क्रिकेट पॉडकास्ट के दौरान किया है। आईपीएल 2024 के बाद धोनी का हुक्का पीते एक वीडियो वायरल हुआ था तब से क्रिकेट फैंस यह जानने को बेताब थे कि क्या धोनी सच में हुक्का पीते हैं, जिसका खुलासा अब उनके टीम के पूर्व सदस्य ने ही कर दिया है। सैम बिलिंग्स ने पॉडकास्ट में धोनी की तारीफ की और उन्हें अपना सबसे फेवरेट क्रिकेटर बताया। उन्होंने बिना किसी झिझक और परेशानी के धोनी को अपना सबसे पंसदीदा खिलाड़ी बताया और उनके कप्तानी के प्रभाव और औरा के बारे में बातें साझा कीं।

पॉडकास्ट में सैम बिलिंग्स से सवाल पूछा गया कि आप जिस सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी खिलाड़ी के साथ खेले हैं, वह कौन है? सैम बिलिंग्स ने बिना किसी झिझक के कहा कि "धोनी, निश्चित रूप से। मुझे लगता है कि बस उनकी कप्तानी और उनके प्रभाव के मामले में वे सर्वश्रेष्ठ हैं।" उनसे आगे पूछा गया कि हमें उनके चरित्र के बारे में बताएं। सैम बिलिंग्स ने इसके जवाब में कहा, "वे शानदार हैं। वे अविश्वसनीय रूप से शांत और वास्तव में बहुत 'कूल' हैं। आजकल आपको बहुत अधिक कूल लोग नहीं मिलते, है न? लेकिन वे कितने प्यारे इंसान हैं, यह देखते हुए कि उनके पास कितनी शोहरत है और वे कितने बड़े सुपरस्टार हैं। जाहिर है, वे मेरी तरह ही मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रशंसक हैं, इसलिए हम मैनचेस्टर यूनाइटेड का हर मैच देखते थे क्योंकि वे होटल से बाहर नहीं जा सकते और वे नीचे होटल के बार में भी नहीं जा सकते।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा या विराट कोहली: IPL में किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा?

आखिरी में किया बड़ा खुलासा

वे यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए धोनी के बारे में कहा कि धोनी अक्सर अपने रूम का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं और उनके पास एक हुक्का मैन है जिसका एकमात्र काम हुक्के की देखभाल करना है। उन्होंने कहा, "वह अपने होटल के कमरे का दरवाजा खुला रखते हैं और उनके पास एक छोटा 'शीशा मैन' है, जिसका एकमात्र काम शीशे की देखभाल करना है। उसका नाम खलील है।" धोनी के जीवन का यह नियमित हिस्सा है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें कि शीशा को हुक्का या वाटरपाइप भी कहा जाता है।

इन सब बातों से इतर महेंद्र सिंह धोनी आगामी आईपीएल सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में इस साल शायद आखिरी बार नजर आएं। आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है और सभी क्रिकेट प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आगा का रन आउट खेल के नियमों के अनुरूप था, एमसीसी ने जारी किया बयान, BAN को सुझाव
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।