i am happy this blow was much needed for team india why did ravi shastri say on the defeat to south africa t20 world cup मैं खुश हूं, टीम इंडिया को ये झटका बहुत जरूरी था...दक्षिण अफ्रीका से हार पर क्यों बोले रवि शास्त्री?, Cricket Hindi News - Hindustan

मैं खुश हूं, टीम इंडिया को ये झटका बहुत जरूरी था...दक्षिण अफ्रीका से हार पर क्यों बोले रवि शास्त्री?

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम की सबसे बड़ी हार को लेकर कहा है कि ये झटका जरूरी था। सुपर 8 के मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Tue, 24 Feb 2026 04:11 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मैं खुश हूं, टीम इंडिया को ये झटका बहुत जरूरी था...दक्षिण अफ्रीका से हार पर क्यों बोले रवि शास्त्री?

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम की सबसे बड़ी हार को लेकर कहा है कि ये झटका जरूरी था। सुपर 8 के मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके साथ ही टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर तमाम अगर-मगर मंडराने लगे हैं। शास्त्री ने कहा कि टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं और ये झटका बहुत जरूरी था।

आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए शास्त्री ने कहाा कि यह तो बेहतर है कि भारत ने शुरुआत में ये झटका सहा है, बहुत देर से नहीं। इससे वे सुपर 8 के बाकी बचे दो मैचों के लिए अपने प्लान का खाका तैयार कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से मिली हार बन सकती है वरदान, बशर्ते…मांजरेकर का मंत्र

रवि शास्त्री ने कहा, ‘मुझे वास्तव में खुशी है कि ये अभी हो गया, खासकर उस टीम के खिलाफ जिसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा था। भारत के लिए इस तरह का झटका जरूरी था। इससे वे अपनी रणनीति पर फिर से विचार और आगे सही कॉम्बिनेशन चुनने के लिए मजबूर होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि वे वापसी करेंगे। वे इस अनुभव से सीख लेंगे और चीजों को यूं ही हल्के में नहीं लेंगे। सुपर 8 में अगर आप एक अन्य मैच हारे तो आप खुद को बहुत ही गंभीर दबाव में डाल लेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिम्बाब्वे के खिलाफ इंडिया की क्या हो रणनीति ताकि सेमीफाइनल की उम्मीद रहे जिंदा?

अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर में से किसे खिलाया जाए, इस पर चल रही बहस को लेकर शास्त्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें उसे (अक्षर पटेल) लाना चाहिए। आपको अनुभव की जरूरत होती है। मैं तो कहूंगा कि अगर संभव है तो दोनों को खिलाइए, खुद को एक अतिरिक्त विकल्प दीजिए क्योंकि किसी भी दिन किसी न किसी एक गेंदबाज का खराब दिन तो होगा ही। उदाहरण के लिए, उस दिन वरुण चक्रवर्ती का दिन नहीं था और उसने इसकी कीमत चुकाई। इसलिए आपको उस बैकअप की जरूरत है।'

अक्षर और वॉशि दोनों को खिलाने का विकल्प रखते हुए शास्त्री ने कहा, ‘इससे आपका नंबर 8 मजबूत होगा। अगर अक्षर पटेल खेलते हैं तो उन्हें नंबर 8 पर उतारा जा सकता है। आपके पास 5 पर हार्दिक पांड्या, 6 पर शिवम दुबे, 7 पर वॉशिंगटन सुंदर और 8 पर अक्षर रहेंगे। अक्षर जरूरत पड़ने पर नंबर 5 पर भी उतारे जा सकते हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पांड्या और दुबे कोई मैल्कम मार्शल थोड़े हैं...शोएब अख्तर बोले- ये तो होना ही था

शास्त्री ने कहा कि अगर 8 नंबर तक बल्लेबाजों के रहने के बाद भी अगर टी20 क्रिकेट में आप सही नहीं कर पा रहे हैं तब तो कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। इससे आप खुद को एक अतिरिक्त बोलिंग ऑप्शन नहीं दे पा रहे जो कि मैं समझता हूं कि बहुत अहम है। इसका मतलब है कि रिंकू सिंह को बाहर होना पड़ेगा लेकिन अगर वह खेलते हैं तो उन्हें किसी स्पेशलिस्ट बैटर की जगह पर खिलाया जाना चाहिए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।