He proved me wrong I did not think he would play this long Kapil Dev opinion about Bumrah changed उसने मुझे गलत साबित कर दिया, लगा नहीं था इतना लंबा खेलेगा, बुमराह के बारे में बदल गई कपिल देव की सोच, Cricket Hindi News - Hindustan

उसने मुझे गलत साबित कर दिया, लगा नहीं था इतना लंबा खेलेगा, बुमराह के बारे में बदल गई कपिल देव की सोच

जसप्रीत बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कपिल देव की सोच को बदल दिया है। 1983 विश्व विजेता कप्तान पहले बुमराह के बारे में सोचा करते थे कि वे लंबा क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे, लेकिन अब उन्होंने खुद मान लिया है कि बुमराह ने उन्हें गलत साबित कर दिया है।

Sat, 21 March 2026 02:09 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
उसने मुझे गलत साबित कर दिया, लगा नहीं था इतना लंबा खेलेगा, बुमराह के बारे में बदल गई कपिल देव की सोच

1983 में भारत को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान कपिल देव जसप्रीत बुमराह के बारे में पहले विपरीत राय रखते थे। उन्हें जसप्रीत बुमराह के अजीब गेंदबाज एक्शन से ऐसा नहीं लगता था कि वे ज्यादा लंबा खेल पाएंगे, लेकिन बुमराह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को गलत साबित कर दिया है। ऐसा खुद महान कपिल देव ने स्वीकार किया है और अपने पुराने बयान को वापस ले लिया है। कपिल देव ने स्पष्ट तौर पर अपने बयान में कहा है कि बुमराह ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन और अब तक के करियर को देखते हुए उन्हें गलत साबित कर दिया है और वे इसकी तारीफ करता हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैट दे दे, विश्व कप में 3 डक के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया था मैसज

उसने मुझे गलत साबित कर दिया है

शुक्रवार को कपिल देव ने प्रोफशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के साथ एक्सिस बैंक की साझेदारी की घोषणा के समय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्रबंधक अमृत माथुर से चर्चा के दौरान बुमराह के बारे में बात की और उनकी जमकर तारीफ की। चर्चा के दौरान कपिल देव से पूछा गया कि आजकल के टी-20 खिलाड़ियों में आपका कोई फेवरेट है? तब कपिल देव ने बिना कोई क्षण गवाएं बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बुमराह ने जब करियर शुरू किया था, तब हमने कहा था कि ये लंबे नहीं खेल सकता है। इसको चोट लग जाएगी। इसका एक्शन देखो, लेकिन उन्होंने मुझे गलत साबित किया।" उन्होंने आगे कहा कि "जब कोई मुझे गलत साबित करता है तो मैं उसकी सराहना करता हूं। मैं ये नहीं कहता कि तुक्का लग गया।" महान क्रिकेटर ने बात को आगे बढ़ाते हुए जोड़ा कि "इतने सालों का क्रिकेट ज्ञान होने के बाद हमें लगता ही नहीं था कि इस एक्शन में, इतने छोटे रन अप से इतना पेस जेनरेट करना, मैं कहता था कि ये गिर जाएगा। इसको चोट लग जाएगी, लेकिन उसने 10 साल निकाल दिया और क्या चाहिए।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में बतौर ओपनर विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कितने हजार रन ज्यादा बनाए हैं?

ऐसा है जसप्रीत बुमराह का 10 साल का करियर

बता दें कि जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट की जान कहे जा सकते हैं। वे तीनों फॉर्मेट में लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्होंने हर बार अपने प्रदर्शन से खुद को श्रेष्ठ साबित किया है। इसी साल आयोजित हुए टी-20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह ने धारदार गेंदबाजी करते हुए कुल 14 विकेट लिए और भारत को एक बार फिर विश्व चैंपियन बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। बुमराह ने अब तक भारत के लिए 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.79 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 234 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 89 वनडे मैच की 88 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 4.6 के शानदार इकोनॉमी रेट और 23.55 की औसत के साथ कुल 149 विकेट लिए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने कुल 95 मैच खेले हैं, जिसकी 92 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 121 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में उनके 183 विकेट 145 पारियों में हैं। बुमराह ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था तब से वह भारतीय क्रिकेट टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी नजर ट्रॉफी पर है, आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं: अय्यर
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।