For years I had a desire for Indian cricket to dominate that time has come says Mithali Raj at bcci naman awards events बरसों से ये हसरत थी कि भारतीय क्रिकेट का दबदबा रहे, वो समय आ गया है: मिताली राज, Cricket Hindi News - Hindustan

बरसों से ये हसरत थी कि भारतीय क्रिकेट का दबदबा रहे, वो समय आ गया है: मिताली राज

महान बल्लेबाज मिताली राज ने कहा है कि विश्व स्तर पर भारतीय क्रिकेट के दबदबे का उनका बरसों पुराना सपना सच हो रहा है जबकि पुरूष टीम, महिला टीम और जूनियर टीमों ने हाल ही के वर्षों में बड़े आईसीसी खिताब जीते हैं।

Mon, 16 March 2026 01:16 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share
बरसों से ये हसरत थी कि भारतीय क्रिकेट का दबदबा रहे, वो समय आ गया है: मिताली राज

महान बल्लेबाज मिताली राज ने कहा है कि विश्व स्तर पर भारतीय क्रिकेट के दबदबे का उनका बरसों पुराना सपना सच हो रहा है जबकि पुरूष टीम, महिला टीम और जूनियर टीमों ने हाल ही के वर्षों में बड़े आईसीसी खिताब जीते हैं।

पिछले कुछ साल में भारतीय पुरूष टीम ने 2024 और 2026 टी20 विश्व कप, महिला टीम ने पहला वनडे विश्व कप जीता। जूनियर स्तर पर अंडर 19 टीमों ने भी विश्व खिताब जीते हैं।

मिताली ने बीसीसीआई नमन पुरस्कारों के दौरान कहा, ‘मैं बरसों से चाहती थी कि भारतीय क्रिकेट का दबदबा हो और अब वह समय आ गया है।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले दो-तीन साल में भारतीय क्रिकेट महिला, पुरूष या अंडर 19 लड़के और लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एक पूर्व क्रिकेटर होने के नाते भारतीय क्रिकेट की प्रगति होते देखकर गर्व महसूस होता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCCI नमन अवार्ड: द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट, मंधाना-गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर

मिताली राज, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को बीसीसीआई पुरस्कार समारोह में रविवार को कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट, खासकर महिला क्रिकेट के कायाकल्प का श्रेय बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जय शाह को दिया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने महिला क्रिकेट में बदलाव को देखा है और मैं बीसीसीआई और जय सर के सहयोग का जिक्र करना चाहूंगी। पिछले चार पांच साल में भारतीय महिला क्रिकेट में भारी बदलाव आया है और यह एक व्यक्ति के कारण हुआ है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2023 में हम बेहद करीब थे, 2027 में विश्व कप जीतना लक्ष्य, कप्तान गिल का बयान

मिताली ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर इसके लिये उनका विजन और प्रतिबद्धता। उन्होंने महिला क्रिकेट के विकास के लिये काफी प्रयास किये हैं।’

बीसीसीआई में शाह के कार्यकाल में महिला और पुरूष क्रिकेटरों की समान मैच फीस की शुरूआत हुई और पूरी तरह से पेशेवर महिला प्रीमियर लीग भी शुरू हुई।

मिताली ने यह भी कहा कि अपने करियर में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से काफी प्रेरणा ली।

उन्होंने कहा, ‘महिला क्रिकेट का अपना सफर रहा है लेकिन हमने पुरूष क्रिकेटरों से काफी प्रेरणा ली। मैंने राहुल और सचिन से काफी कुछ सीखा। उनसे बल्लेबाजी को लेकर लंबी बातचीत की और सुझाव भी मिले जो काफी काम आये।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजेय है सचिन तेंदुलकर का शतकों के महाशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कितने दूर हैं विराट?

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिन्नी ने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि भारत के लिये खेलने का मौका मिला। इतनी बड़ी आबादी वाले देश में हर किसी को यह मौका नहीं मिलता। भारत के लिये खेलना सबसे बड़ा लक्ष्य था जो मैंने हासिल किया।’

उन्होंने कहा, ‘खेलने के बाद मैंने ब्रेक लिया लेकिन फिर लगा कि अभी भी क्रिकेट को कुछ दे सकता हूं। फिर कोचिंग में उतरा और कर्नाटक की टीम के बाद भारत की जूनियर टीमों को कोचिंग दी और युवाओं के साथ अनुभव साझा करना बहुत अच्छा रहा।’

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।