Sachin Tendulkar becomes first cricketer to complete 100 century in International cricket On this day in 2012 Virat 14 साल बाद भी अजेय है सचिन तेंदुलकर का शतकों के महाशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कितने दूर हैं विराट?, Cricket Hindi News - Hindustan

14 साल बाद भी अजेय है सचिन तेंदुलकर का शतकों के महाशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कितने दूर हैं विराट?

14 साल बाद भी सचिन तेंदुलकर का शतकों के महाशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अजेय है। इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक पूरा करने के सबसे करीब विराट कोहली हैं, लेकिन वे अभी कितनी दूर हैं? ये जान लीजिए।

Mon, 16 March 2026 12:12 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
14 साल बाद भी अजेय है सचिन तेंदुलकर का शतकों के महाशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कितने दूर हैं विराट?

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज के दिन साल 2012 में एक ऐसी उपलब्धि अपने नाम की थी, जिसके आसपास भी पिछले 14 साल से कोई नहीं पहुंचा है। विराट कोहली उस महारिकॉर्ड के सबसे करीब हैं, लेकिन फिर भी वह काफी दूर नजर आते हैं। ये रिकॉर्ड है शतकों के महाशतक का। इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर किसी एक बल्लेबाज ने शतकों का शतक लगाया है, तो वह सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 16 मार्च 2012 को इस उपलब्धि को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर अपने नाम किया था।

आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने 49वां शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरा किया था, जो उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वां शतक था। 651वीं इंटरनेशनल पारी में उनके बल्ले से ये 100वां शतक आया था। शतकों का शतक पूरा किए हुए सचिन तेंदुलकर को 14 साल बीत चुके हैं। दो साल बाद उन्होंने रिटायरमेंट भी ले लिया था, लेकिन अभी तक कोई भी उस महारिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंचा है। विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनके शतकों की संख्या अभी 85 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2023 में हम बेहद करीब थे, 2027 में विश्व कप जीतना लक्ष्य, कप्तान गिल का बयान

विराट कोहली के लिए शतकों के महाशतक तक पहुंचना इसलिए भी कठिन है, क्योंकि वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वे एक्टिव हैं और उम्मीद की जा रही है कि अगले डेढ़ साल ही वे इस फॉर्मेट में खेलने वाले हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक उनके इस फॉर्मेट में एक्टिव रहने की उम्मीद है। इस दौरान उनको करीब 30 से 35 वनडे मैच मिल सकते हैं। इनमें 15 शतक लगाना बहुत ही मुश्किल भरी बात होगी। उनके करियर के शतकों के औसत को देखें तो वे 11 पारियों में दो शतक लगाते हैं। इस हिसाब से ज्यादा से ज्यादा 6 से 8 शतक ही वे बाकी बचे मैचों में जड़ पाएंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।