Devdutt Padikkal is happy with the changes in fundamental batting explains who deserves the credit ipl 2026 बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव के रिजल्ट से खुश हैं देवदत्त पड्डिकल, बताया सुधार का श्रेय किसे जाता है, Cricket Hindi News - Hindustan

बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव के रिजल्ट से खुश हैं देवदत्त पड्डिकल, बताया सुधार का श्रेय किसे जाता है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने सफेद गेंद के प्रारूपों में अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अपने 'कंफर्ट जोन' (आरामदायक दायरे) से बाहर निकलने और अपनी बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करने को दिया है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में बदलाव करना आसान नहीं था।

Mon, 6 April 2026 03:51 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु, भाषा
share
बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव के रिजल्ट से खुश हैं देवदत्त पड्डिकल, बताया सुधार का श्रेय किसे जाता है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने सफेद गेंद के प्रारूपों में अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अपने 'कंफर्ट जोन' (आरामदायक दायरे) से बाहर निकलने और अपनी बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करने को दिया है।

देवदत्त ने आईपीएल के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन बनाने के बाद रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 50 रन बनाए। आरसीबी ने यह मैच 43 रन से जीता।

देवदत्त ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली। बल्लेबाजी में बदलाव करना आसान नहीं था क्योंकि क्रिकेट के इस प्रारूप के लिए मुझे अपनी बुनियाद को पूरी तरह से बदलना पड़ा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेविड के तूफान में रिकॉर्ड की बारिश, RCB vs CSK मैच में क्या-क्या हुआ स्पेशल?

उन्होंने कहा, ‘यह बदलाव मुझे जानबूझकर करना पड़ा और आरसीबी और सहयोगी स्टाफ ने मेरा मार्गदर्शन करके बहुत मदद की।’

लेकिन क्या टी20 के एक आयामी होने का खतरा है क्योंकि सभी बल्लेबाज अपने पावर हिटिंग कौशल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं?

इस सवाल पर देवदत्त ने कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी का स्तर काफी बढ़ गया है। मुझे लगता है कि हर कोई बड़े छक्के और चौके लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और अब गेंदबाजों की जिम्मेदारी है कि वे भी उसी राह पर चलते हुए अपने खेल का स्तर ऊपर ले जाएं।’

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का मानना ​​है कि गेंदबाज जल्द ही वापसी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में रनों के लिए जूझ रहे संजू सैमसन का CSK कोच फ्लेमिंग ने किया बचाव

देवदत्त ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि सभी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, विकेट भी थोड़े धीमे होने लगेंगे और चीजें बदल जाएंगी।’

इसके बावजूद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी टिम डेविड के पावर-हिटिंग कौशल की प्रशंसा की, जिन्होंने 25 गेंदों में 70 रन बनाकर सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया था।

देवदत्त ने कहा, ‘हम उन्हें अभ्यास के दौरान प्रतिदिन ऐसा करते हुए देखते हैं और वह जिस भी गेंद का सामना करते हैं, उसे छक्का मारने की कोशिश करते हैं। वह खेल के जिस चरण में बल्लेबाजी के लिए आते हैं उस समय उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है और उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपनी इस भूमिका को अच्छी तरह से निभाया है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत वीर-कार्तिक शर्मा से CSK को 1 दिन में घाटे का गणित तो होश ही उड़ा देगा!

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने आईपीएल 2026 का शानदार आगाज किया है। उसने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। 4 अंक और बेहतर नेट रनरेट की बदौलत आरसीबी आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास है। रवि बिश्नोई के पास पर्पल कैप है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।