IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List 6th April After RCB vs CSK Match 11 Virat Kohli Sarfaraz Khan Tim David IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap List: विराट कोहली-सरफराज खान की लंबी छलांग, टॉप-5 में ये खिलाड़ी, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap List: विराट कोहली-सरफराज खान की लंबी छलांग, टॉप-5 में ये खिलाड़ी

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: आरसीबी वर्सेस सीएसके मैच के बाद ऑरेंज व पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस मैच में कुल 457 रन बने और 13 विकेट गिरे।

Mon, 6 April 2026 05:55 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap List: विराट कोहली-सरफराज खान की लंबी छलांग, टॉप-5 में ये खिलाड़ी

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के 11वें मैच के बाद ऑरेंज कैप व पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। साउदर्न डर्बी में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 457 रन बनाए वहीं इस मैच में कुल 13 विकेट गिरे। विराट कोहली समेत सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में लंबी छलांग लगाई। वहीं पर्पल कैप की रेस में भी कई गेंदबाजों ने ऊपर की तरफ कदम बढ़ाए। आईए एक नजर ताजा ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस पर डालते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने CSK को 43 रनों से हराया, टिम डेविड-पाटीदार ने की छक्कों की बारिश

आरसीबी वर्सेस सीएसके मैच में देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड और सरफराज खान ने अर्धशतक जड़ा, वहीं विराट कोहली ने 35 रनों की पारी खेली। पडिक्कल तो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने पहले मैच में भी अर्धशतक जड़ा था। अब दो मैचों में उनके नाम 111 रन हो गए हैं। वह समीर रिजवी, हेनरिक क्लासेन और रोहित शर्मा के बाद तीसरे पायदान पर हैं। वहीं टॉप-5 में पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने

सरफराज खान 99 रनों के साथ 7वें, विराट कोहली 97 रनों के साथ 8वें, वहीं टिम डेविड 86 रनों के साथ 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

समीर रिजवी- 160

हेनरिक क्लासेन- 145

रोहित शर्मा- 113

देवदत्त पडिक्कल- 111

कूपर कोनोली- 108

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि पर्पल कैप अभी भी रवि बिश्नोई के पास है। इन सभी खिलाड़ियों के नाम इस सीजन अभी तक 5-5 विकेट हैं। वहीं आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार 4 विकेट के साथ टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

रवि बिश्नोई- 5

विजयकुमार वैशक- 5

जैकब डफी- 5

अंशुल कंबोज- 5

टी नटराजन- 4

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।