Blessing Muzarabani Betrays Pakistan for the IPL PCB Prepares to Take Legal Action IPL के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने दिया पाकिस्तान को धोखा! अब PCB लीगल एक्शन लेने की तैयारी में, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने दिया पाकिस्तान को धोखा! अब PCB लीगल एक्शन लेने की तैयारी में

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले पाकिस्तान सुपर लीग की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुजरबानी को शेमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था।

Sat, 14 March 2026 10:48 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने दिया पाकिस्तान को धोखा! अब PCB लीगल एक्शन लेने की तैयारी में

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया। मुजरबानी बतौर रिप्लेसमें केकेआर के स्क्वॉड में शामिल हुए हैं। उन्होंने कोलकाता के स्क्वॉड में बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान की जगह शामिल किया गया है। देश में हुए विवाद के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। मगर अब ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल कर केकेआर ने पाकिस्तान में विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान अब ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है; सलमान आगा के रन आउट पर रमीज राजा

दरअसल, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले पाकिस्तान सुपर लीग की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुजरबानी को शेमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था।

अब जब केकेआर से उन्हें बुलावा आया तो ब्लेसिंग मुजरबानी रुक नहीं पाए और पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल खेलने के लिए राजी हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भले ही वर्ल्ड कप दांव पर लगा हो…; सलमान आगा के विवादित रन आउट पर कैफ

यह पहला मौका नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने आईपीएल को पीएसएल से ऊपर चुना होगा। पिछले साल भी साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही किया था, जब पेशावर जल्मी ने उन्हें 'डायमंड पिक' के तौर पर चुना था। बाद में, वह बतौर रिप्लेसमेंट मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे।

जियो सुपर की एक रिपोर्ट के अनुसार, PCB अब 29 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान आगा ने अपने विवादित रन आउट पर गाया 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' का राग

टी20 वर्ल्ड कप में दमदार रहा है ब्लेसिंग मुजरबानी का प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मूजरबानी ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी तीखी गेंदबाजी से खूब धमाल मचाया था। 6 मैचों में 13 विकेट के साथ वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 4 विकेट चटकाए थे, जिसके दम पर जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 तक पहुंचने में कामयाब रही थी। अब आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स उनसे ऐसे ही धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।