Ramiz Raja gives Bangladesh 10 out of 100 for Salman Agha run-out Says No room for friendship दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है; सलमान आगा के रन आउट पर रमीज राजा ने बांग्लादेश को दिए 100 में से 10 अंक, Cricket Hindi News - Hindustan

दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है; सलमान आगा के रन आउट पर रमीज राजा ने बांग्लादेश को दिए 100 में से 10 अंक

पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर रमीज राजा ने बांग्लादेश को सलमान आगा के रन आउट पर 100 में से 10 अंक दिए हैं। साथ ही अपने खिलाड़ी को समझाया है कि इस मुकाबले में दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है।

Sat, 14 March 2026 10:27 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है; सलमान आगा के रन आउट पर रमीज राजा ने बांग्लादेश को दिए 100 में से 10 अंक

सलमान आगा के विवादित रन आउट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस कड़ी में उनके पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट रमीज राजा का नाम भी जुड़ गया है। रमीज राजा का साफ-साफ कहना है कि इस प्रतियोगिता में दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि उन्होंने बांग्लादेश को 100 में से 10 अंक दिए हैं। उनका कहना है कि बांग्लादेश थोड़ा और बेहतर कर सकता था। बता दें, सलमान आगा का यह रन आउट बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हुआ जिसे पाकिस्तान ने 128 रनों से जीतकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भले ही वर्ल्ड कप दांव पर लगा हो…; सलमान आगा के विवादित रन आउट पर कैफ

राजा ने पारी के बीच के शो के दौरान ऑन-एयर कहा, "मैं एक अलग सोच रखता हूं। आज खेल अलग तरह से खेला गया; जैसे ही टीमों को कोई मौका दिखता, वे तुरंत विरोधी पर पूरी ताकत से हमला बोल देती! यह खेल भावना के विपरीत था। लेकिन उस रन-आउट को करने का उन्हें पूरा अधिकार था। यहां आगा का इरादा एक अच्छा काम करने का था। आप विरोधी टीम के साथ ऐसा कभी नहीं करते।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान आगा ने अपने विवादित रन आउट पर गाया 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' का राग

“आगा की सख्त प्रतिक्रिया साफ थी। दोनों खिलाड़ियों के इरादे बहुत अलग थे। एक खिलाड़ी दूसरे को रन आउट करने की कोशिश कर रहा था, जबकि दूसरा खिलाड़ी दोस्ताना रवैया अपना रहा था। और इस मुकाबले में दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है। मैं इसके लिए बांग्लादेश को 100 में से 10 अंक दूंगा। वे थोड़ा और बेहतर कर सकते थे।”

कैसे सलमान आगा हुए थे रन आउट

सलमान अली आगा के रन आउट की घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की है। यह ओवर बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा शॉट खेला जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की तरफ गया। मेहदी हसन मिराज गेंद की तरफ गए और सलमान अली आगा से भिड़ गए। जैसे ही मेहदी हसन मिराज ने गेंद उठाई तो उन्होंने पाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अभी भी क्रीज के बाहर है, तो उन्होंने रन आउट कर अंपायर से अपील की।

सलमान अली आगाज का इस समय कहना था कि वह गेंदबाज से हुए टकराव के कारण समय रहते क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए, हालांकि बांग्लादेश अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। जब थर्ड अंपायर तक यह फैसला पहुंचा तो उन्होंने भी इसे नियमों के अंतरगत आउट दिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।