Salman Agha invokes sportsman spirit regarding his controversial run-out vs Bangaldesh says If it were me सलमान आगा ने अपने विवादित रन आउट पर गाया 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' का राग, बोले- अगर मैं होता तो..., Cricket Hindi News - Hindustan

सलमान आगा ने अपने विवादित रन आउट पर गाया 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' का राग, बोले- अगर मैं होता तो...

सलमान आगा ने कहा कि अगर मेहदी हसन मिराज को लगता है कि उन्होंने नियमों के हिसाब से जो किया वो ठीक किया है तो सही है, लेकिन अगर उन्हें इस जगह पर रखा जाता तो वह नियमों से ऊपर खेल भावना यानी स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को चुनते।

Sat, 14 March 2026 07:19 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सलमान आगा ने अपने विवादित रन आउट पर गाया 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' का राग, बोले- अगर मैं होता तो...

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सलमान आगा ने अपने विवादित रन आउट पर ‘स्पोर्ट्समैन स्पिरिट’ का राग गाया है। मैच के बाद उन्होंने कहा कि अगर मेहदी हसन मिराज को लगता है कि उन्होंने नियमों के हिसाब से जो किया वो ठीक किया है तो सही है, लेकिन अगर उन्हें इस जगह पर रखा जाता तो वह नियमों से ऊपर खेल भावना यानी स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को चुनते। बता दें, बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान दूसरे वनडे के दौरान सलमान आगा के रन आउट पर बवाल मच गया है। क्रिकेट वर्ल्ड भी इस पर दो भागों में बंट गया है। कोई इसे सही बता रहा है तो कोई खेल भावना के खिलाफ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BAN कप्तान को नहीं है पछतावा, सलमान आगा के विवादित रन आउट पर खुलकर कही ये बात

क्या था मामला?

सलमान अली आगा के रन आउट की घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की है। यह ओवर बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा शॉट खेला जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की तरफ गया। मेहदी हसन मिराज गेंद की तरफ गए और सलमान अली आगा से भिड़ गए। जैसे ही मेहदी हसन मिराज ने गेंद उठाई तो उन्होंने पाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अभी भी क्रीज के बाहर है, तो उन्होंने रन आउट कर अंपायर से अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भले ही वर्ल्ड कप दांव पर लगा हो…; सलमान आगा के विवादित रन आउट पर कैफ

सलमान अली आगाज का इस समय कहना था कि वह गेंदबाज से हुए टकराव के कारण समय रहते क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए, हालांकि बांग्लादेश अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। जब थर्ड अंपायर तक यह फैसला पहुंचा तो उन्होंने भी इसे नियमों के अंतरगत आउट दिया।

सलमान आगा ने कहा वह खेल भावना को चुनते

सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरा मतलब है, मुझे यकीन है कि सबने यह देखा होगा। यह बस उस पल की गरमा-गरमी में हुई बात थी। अगर आप मुझसे पूछें कि मैं क्या करता, तो मैं चीजें अलग तरह से करता। लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह बस उस पल की गरमा-गरमी थी।

उन्होंने माना कि मेहदी ने खेल के नियमों के दायरे में ही काम किया, लेकिन कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से एक अलग तरीका अपनाना पसंद करते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हुसैन तलत के साथ हादसा, स्ट्रेचर से गए मैदान के बाहर; पहुंचे सीधा अस्पताल

आगा ने कहा, "यह नियम के दायरे में है और मैं ऐसा इंसान हूं जो हमेशा नियमों का पालन करना चाहता है। लेकिन जब हम खेल भावना (sportsman spirit) की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि स्थिति चाहे जो भी हो, उसे सबसे ऊपर होना चाहिए। नियम के हिसाब से उन्होंने जो किया वह ठीक है, और अगर उन्हें लगता है कि यह सही है, तो यह सही है। लेकिन मेरे नजरिए से, मैं चीजें अलग तरह से करता। मैं खेल भावना को चुनता।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।