Ben Stokes likely to resign from Test captaincy rumours of retirement also surface amid nightclub controversy बेन स्टोक्स टेस्ट कप्तानी से देंगे इस्तीफा? संन्यास लेने की भी खबरें, नाइट क्लब विवाद में बुरे फंसे कैप्टन, Cricket Hindi News - Hindustan

बेन स्टोक्स टेस्ट कप्तानी से देंगे इस्तीफा? संन्यास लेने की भी खबरें, नाइट क्लब विवाद में बुरे फंसे कैप्टन

नाइट क्लब विवाद के बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इतना ही नहीं वे क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं। टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि बेन स्टोक्स इस विवाद के बीच संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

Tue, 9 June 2026 11:29 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
बेन स्टोक्स टेस्ट कप्तानी से देंगे इस्तीफा? संन्यास लेने की भी खबरें, नाइट क्लब विवाद में बुरे फंसे कैप्टन

नाइट क्लब विवाद के बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इतना ही नहीं वे क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं। नाइट क्लब विवाद में वे अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ शामिल थे। टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि बेन स्टोक्स इस विवाद के बीच संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुतुराज गायकवाड़ इस मामले में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, विराट कोहली भी पीछे

स्टोक्स पर कोई कार्रवाई हो उससे पहले ही खुद संन्यास ले लेंगे

यह घटनाक्रम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा सोमवार तड़के लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की 115 रन की जीत के कुछ घंटों बाद एक नाइट क्लब में स्टोक्स और एटकिंसन से जुड़ी घटना की जांच शुरू करने के बाद सामने आया है। टॉकस्पोर्ट पर बोलते हुए, द क्रिकेटर के वरिष्ठ संवाददाता जॉर्ज डोबेल ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि स्टोक्स अनुशासनात्मक कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय खुद ही इस मामले से अलग होने का विकल्प चुन सकते हैं। जॉर्ज ने कहा “जो कुछ भी मैं सुन रहा हूं, उससे मुझे डर लग रहा है कि स्टोक्स ही पहले कदम उठाएंगे। और दुख की बात है कि मुझे यह भी सुनने को मिल रहा है कि वे पद छोड़ देंगे और संभवतः संन्यास भी ले लेंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भी भारत श्रीलंका से जीता, रुतुराज ने जड़ा शतक

उन्होंने आगे कहा "मुझे लगता है कि यह बेहद खेदजनक होगा और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा नहीं करेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह डटे रहेंगे और अपने हक के लिए लड़ेंगे, यही वह बेन स्टोक्स हैं जिन्हें हम जानते हैं।”

संन्यास लेने से 15 साल के करियर का दुखद अंत होगा

बता दें कि बेन स्टोक्स वर्तमान में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं और टीम के टेस्ट फॉर्मेट में अहम भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, अब वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन संन्यास लेने से उनके 15 साल के टॉप लेवल के करियर का अंत हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच मे मिली जीत के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान तिलक वर्मा

मैकुलम और स्टोक्स के बीच दूरियां बढ़ने से संन्यास या कप्तानी से इस्तीफे की संभावना और तेज

पिछले कुछ हफ्तों में कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि एशेज के बाद से स्टोक्स और इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के बीच दूरियां बढ़ गई हैं और वे इस नए विवाद को ध्यान में रखते हुए खुद ही कप्तानी के पद से इस्तीफा दे सकते हैं, इसकी संभावना जताई जा रही है।

क्या है नाइट क्लब विवाद, जिसमें फंसे स्टोक्स और एटकिंसन

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों ने टीम पर लागू आधी रात के कर्फ्यू नियम का उल्लंघन किया था और 12 बजे रात के बाद बाहर चले गए थे जहां इंग्लिश प्रीमियरशिप क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी के साथ झड़प हो गई थी। उस खिलाड़ी ने गस एटकिंसन पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन बीच बचाव कर रहे ईसीबी के सुरक्षा गार्ड को मुक्का लग गया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है बेन स्टोक्स और एटकिंसन ने झगड़ा शुरू नहीं किया था।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।