अनिल कुंबले ने बताया IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ी हैं इस टीम की ताकत, मगर खड़ी हुई ये दिक्कत
अनिल कुंबले ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का एनालिसिस किया है। उन्होंने बताया कि आरसीबी की टीम को कैसे उनके विदेशी खिलाड़ी मजबूत बनाते हैं। हालांक उन्होंने इस दौरान एक दिक्कत के बारे में भी बताया।

आईपीएल 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, इससे पहले क्रिकेट पंडित टीमों का विश्लेषण करने में लगे हुए हैं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का एनालिसिस किया है। उन्होंने बताया कि आरसीबी की टीम को कैसे उनके विदेशी खिलाड़ी मजबूत बनाते हैं। हालांक उन्होंने इस दौरान एक दिक्कत के बारे में भी बताया। बता दें, रजत पाटिदार की अगुवाई वाली आरसीबी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च से आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज करने वाली है।
रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड को एकसाथ मौका दें आरसीबी
पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने RCB की वेबसाइट के अनुसार कहा, “रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड प्लेइंग XI में एक साथ शुरुआत करेंगे। RCB के लिए यह बहुत जरूरी है कि ये दोनों एक ही समय पर खेलें। ये दोनों बल्ले से मैच को बहुत अच्छे से खत्म कर सकते हैं।”
उन्होंने RCB की शुरुआती XI के एक अहम बिंदु पर फिर से बात की, और इस बात पर जोर दिया कि जैकब बेथेल को कैसे खिलाया जा सकता है।
कुंबले ने कहा, “इस बात पर काफी चर्चा होगी कि जैकब बेथेल टीम के 11 खिलाड़ियों में कैसे फिट बैठते हैं, लेकिन फिल सॉल्ट निश्चित रूप से शुरुआत करेंगे। अगर जोश हेजलवुड फिट हैं, तो वह भी निश्चित रूप से शुरुआत करेंगे। बाकी दो विदेशी खिलाड़ियों की जगह टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड लेंगे। इससे RCB सच में बहुत मजबूत हो जाएगी।”
आरसीबी की ताकत तो उनके विदेशी खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं, मगर 4 खिलाड़ियों को पहले मौका मिलता है ये देखने वाली बात होगी। इसके लिए कप्तान रजत पाटीदार को काफी माथापच्ची करनी होगी।
वेंकटेश अय्यर नहीं होंगे शुरुआत में प्लेइंग XI का हिस्सा
अनिल कुंबले ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वेंकटेश अय्यर शुरुआत में प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे। आप वही शुरुआती 11 खिलाड़ी चाहेंगे जिन्होंने 18 साल बाद आपको ट्रॉफी जिताने में मदद की थी। देवदत्त पडिक्कल को XI में खेलना चाहिए। चोट की वजह से वह पिछले कुछ अहम मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन बल्ले से वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। जब RCB पहले गेंदबाजी करेगी, तो वह 'इम्पैक्ट प्लेयर' की भूमिका निभाएंगे। जब RCB पहले बल्लेबाजी करेगी, तो सुयश शर्मा गेंदबाजी के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' हो सकते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने अपनी टीम इसी तरह बनाई थी।"





साइन इन