BAN vs PAK Litton Das Fumes at Salman Agha Antics No One Here Has Come to Play a Charity League पाकिस्तानी खिलाड़ी की हरकत पर भड़के लिटन दास, बोले- यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तानी खिलाड़ी की हरकत पर भड़के लिटन दास, बोले- यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है

लिटन दास का कहना है कि यह एक इंटरनेशनल मैच है, जो नियमों के अंतरगत होगा उनकी टीम वह करेगी, यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है। सलमान आगा ने रनआउट होने के बाद मैदान पर अपना गुस्सा जाहिर किया था, जिसके बाद लिटन दास भी भड़क गए थे।

Sat, 14 March 2026 11:29 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तानी खिलाड़ी की हरकत पर भड़के लिटन दास, बोले- यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है

बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान दूसरे वनडे के दौरान सलमान आगा के विवादित रन आउट ने सुर्खियां बटोरी हुई है। इस बीच बांग्लादेश के प्लेयर लिटन दास ने मैदान के बाहर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। लिटन दास का कहना है कि यह एक इंटरनेशनल मैच है, जो नियमों के अंतरगत होगा उनकी टीम वह करेगी, यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है। सलमान आगा ने रनआउट होने के बाद मैदान पर अपना गुस्सा जाहिर किया था, जिसके बाद लिटन दास भी भड़क गए थे। हालांकि मोहम्मद रिजवान ने उन्हें शांत करा दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के लिए मुजरबानी ने दिया पाकिस्तान को धोखा! PCB ले सकता है लीगल एक्शन

लिटन दास ने मैच के बाद कहा, "सबसे पहली बात, कोई भी यहां चैरिटी लीग खेलने नहीं आया था; यह एक इंटरनेशनल मैच है।”

उन्होंने आगे कहा, “चूंकि यह आउट नियमों के दायरे में है, इसलिए मुझे किसी भी एंगल से ऐसा नहीं लगता कि खेल भावना से कोई समझौता हुआ है। हर किसी को अपनी निजी राय रखने का हक है। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर, हमें यही लगा कि आउट तो आउट ही होता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है; सलमान आगा के रन आउट पर रमीज राजा

कैसे सलमान आगा हुए थे रन आउट?

सलमान अली आगा के रन आउट की घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की है। यह ओवर बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा शॉट खेला जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की तरफ गया। मेहदी हसन मिराज गेंद की तरफ गए और सलमान अली आगा से भिड़ गए। जैसे ही मेहदी हसन मिराज ने गेंद उठाई तो उन्होंने पाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अभी भी क्रीज के बाहर है, तो उन्होंने रन आउट कर अंपायर से अपील की।

सलमान अली आगाज का इस समय कहना था कि वह गेंदबाज से हुए टकराव के कारण समय रहते क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए, हालांकि बांग्लादेश अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। जब थर्ड अंपायर तक यह फैसला पहुंचा तो उन्होंने भी इसे नियमों के अंतरगत आउट दिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।