agar abhishek chal gaya to inka khel khatam hai Sanju samson recalls the final and reveals inside story 'अगर अभिषेक चल गया तो इनका खेल खत्म है..., संजू ने फाइनल को याद करते हुए बताई अपने अंदर की बात, Cricket Hindi News - Hindustan

'अगर अभिषेक चल गया तो इनका खेल खत्म है..., संजू ने फाइनल को याद करते हुए बताई अपने अंदर की बात

संजू ने विश्व कप जीतने के बाद आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं तो लेटली फॉर्म में आ गया था, दो मैच में मेरे अच्छे रन बन गए थे तो मुझे तो था कि मैं कर लूंगा। लेकिन मेरे मन में एक और बात थी कि अगर अभिषेक चल गया तो फिर ये लोग खत्म है।

Sun, 22 March 2026 01:11 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
'अगर अभिषेक चल गया तो इनका खेल खत्म है..., संजू ने फाइनल को याद करते हुए बताई अपने अंदर की बात

टी-20 विश्व कप जीतने के बाद संजू सैसमन ने अभिषेक शर्मा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। फाइनल से पहले उनके दिमाग में क्या चल रहा था इसके बारे में बात करते हुए संजू ने कहा है कि मैं तो आखिरी वक्त में फॉर्म में आ ही गया था, लेकिन मैं ये सोच रहा था कि अगर अभिषेक शर्मा भी फाइनल मुकाबले में चल गया तो हम पावर प्ले के दौरान ही विश्व कप जीत लेंगे। संजू सैमसन ने बाद में स्वीकार करते हुए कहा कि मैंने जैसा इमैजिन किया था वैसा ही हुआ और फाइनल में अभिषेक का बल्ला गरजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट को टीम में शामिल करना चाहिए? क्या बोले हरभजन

अभिषेक चल गया फिर खेल खत्म है

संजू ने विश्व कप जीतने के बाद आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा कि “मैं तो लेटली फॉर्म में आ गया था, दो मैच में मेरे अच्छे रन बन गए थे तो मुझे तो था कि मैं कर लूंगा। लेकिन मेरे मन में एक और बात थी कि अगर अभिषेक चल गया तो फिर ये लोग खत्म है।” उन्होंने आगे कहा कि “यह मुझे, पूरी टीम को और पूरे देश को पता था कि अगर अभिषेक पावर प्ले के अंदर चल गया तो हम पावर प्ले के में ही मैच जीत लेंगे। और वही हुआ।" उन्होंने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि “ये बहुत दिमाग वाला बंदा है। ये दिमाग से बैटिंग करता है।” उन्होंने अपने बारे में कहा कि “मैं दिमाग लगाता ही नहीं बैटिंग में।” उन्होंने बताया कि हम दोनों में यही फर्क है और ये पूछता रहता है कि पाजी कहां कब कौन सा शॉट खेलना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्जरी पूरी होने के बाद अनाया बांगर ने पिता के लिए जो लिखा वह दिल जीत लेगा

वहीं, इसी इंटरव्यू में अभिषेक शर्मा ने संजू के बारे में बात करते हुए कहा कि “मैं तो पूछ लेता हूं कि अब क्या शॉट खेला जाएं, मारें या नहीं, लेकिन संजू पाजी बिना बताए छक्के- चौके लगा देते हैं।” उन्होंने संजू के कमबैक की तारीफ करते हुए कहा कि “मैंने बहुत करीब से देखा है संजू पाजी को टूटते और फिर कमाल करते हुए।” संजू सैसमन ने खुद बताया कि बाइलेटरल सीरीज में त्रिवेंद्रम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले में जब रन नहीं बने थे, उसी वक्त मैंने सोच लिया था यहां से मेरा खेल खत्म है और हो सकता है कि ये मेरा आखिरी मैच हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में कछुए की चाल से शतक जड़ने वाले 5 बैटर, कोहली इस लिस्ट में टॉप पर, सचिन भी

5 मैचों में बना दिए 321 रन

हालांकि, विश्व कप के आखिरी मैचों में संजू सैसमन पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया और उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बना दिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में संजू ने 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, वहीं अभिषेक शर्मा ने भी 21 गेंदों में 52 रन ताबड़तोड़ अंदाज में बनाए थे। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।