सर्जरी पूरी होने के बाद अनाया बांगर ने पिता के लिए जो लिखा वह दिल जीत लेगा, कहा- वक्त लगा लेकिन...
अनाया की हाल ही में थाईलैंड में जेंडर अफर्मिंग सर्जरी हुई। वह अभी रिकवरी फेज से गुजर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ अस्पताल की एक तस्वीर साझा की है और इमोशनल कैप्शन लिखा है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी ने पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बना ली है। उनका जन्म एक लड़के के रूप में हुआ लेकिन उन्होंने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के माध्यम से लड़की बनने का रास्ता चुना और अब आर्यन से अनाया के रूप में जानी जाती हैं। अनाया की हाल ही में थाईलैंड में जेंडर अफर्मिंग सर्जरी हुई। वह अभी रिकवरी फेज से गुजर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ अस्पताल की एक तस्वीर साझा की है और इमोशनल कैप्शन लिखा है। अनाया बांगर का यह कैप्शन आपका दिल जीत लेगा। उन्होंने अपने पिता के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया है।
अनाया ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट शब्दों में लिखा की शुरुआत में उनके पिता को उन्हें इस रूप में स्वीकार करने में परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने इस बात को समझा और फिर पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि इस सफर के दौरान दिमाग में कई सवाल आए, कई उलझनें रहीं और सीखने के पल भी आए। उन्होंने अपने पिता के साथ रहने को अपनी सबसे बड़ी ताकत माना और कहा कि पिता का ऐसे समय में साथ रहना ही मेरे लिए सबकुछ था।
अनाया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “यह सफर आसान नहीं था। ना सिर्फ मेरे लिए, बल्कि मेरे परिवार के लिए भी। मुझे समझना, स्वीकार करना और मेरा साथ देना समय लेने वाला था। यह सब पल भर में नहीं हुआ। हम सभी के लिए उलझन, सवाल और सीखने के पल आए। लेकिन आज, यहां खड़े होकर, मैं कृतज्ञता से भरी हूं।”
उन्होंने पिता का आभार जताते हुए कहा कि “मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक में मेरे पिता का मेरे साथ होना मेरे लिए सब कुछ है। उनका समर्थन रातोंरात नहीं मिला, लेकिन जब मिला, तो वह सच्चा, बिना शर्त और मजबूत था।” उन्होंने आगे लिखा कि "यह सर्जरी मेरे लिए एक बड़ा कदम था, लेकिन उनके साथ होने से यह संभव लगा।" अनाया ने लिखा "विकास में समय लगता है। प्यार में समय लगता है। लेकिन जब यह मिलता है, तो यह सब कुछ के लायक होता है। आभारी। हमेशा।"
अनाया बांगर के इस सफर पर सोशल मीडिया पोस्ट के नीच कमेंट बॉक्स में लोग बधाई दे रहे हैं। लोग उनकी इस जर्नी से काफी खुश हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। अनाया को अपनी सर्जरी के दौरान कई तरह की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन वे नहीं घबराईं और साहस के साथ इस सर्जरी को पूरा किया।





साइन इन