Top 5 batsmen with the slowest centuries in IPL Kohli tops the list Sachin Tendulkar in 3rd IPL में कछुए की चाल से शतक जड़ने वाले 5 बैटर, कोहली इस लिस्ट में टॉप पर, सचिन का भी नाम
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL में कछुए की चाल से शतक जड़ने वाले 5 बैटर, कोहली इस लिस्ट में टॉप पर, सचिन का भी नाम

IPL में कछुए की चाल से शतक जड़ने वाले 5 बैटर, कोहली इस लिस्ट में टॉप पर, सचिन का भी नाम

आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर कौन हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी सूची में शामिल है।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSat, 21 March 2026 06:12 PM
1/5

विराट कोहली हैं पहले नंबर पर

आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 67 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

2/5

मनीष पांडे का भी लिस्ट में नाम

इस सूची में मनीष पांडे का नाम भी लिस्ट में है। वे दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 67 गेंदों में ही आईपीएल में शतक जड़ा है। साल 2009 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह शतक लगाया था। वे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

3/5

क्रिकेट के भगवान तेंदुलकर तीसरे स्थान पर

इस अनचाही लिस्ट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2011 में कोची टस्कर के खिलाफ 66 गेंदों में शतक पूरा किया था। वे मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते थे।

4/5

डेविड वॉर्नर चौथे स्थान पर हैं

इस सूची में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम है। उन्होंने उन्होंने साल 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 66 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

5/5

जोस बटलर पांचवें स्थान पर मौजूद

इस सूची में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।