रोमारियो शेफर्ड- जेसन होल्डर ने की 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी, बना दिया नया कीर्तिमान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब वेस्टइंडीज की टीम एक समय मुश्किल में फंसी नजर आ रही थी, तब रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने मिलकर पारी को न केवल संभाला, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 8वें विकेट के लिए 89 रनों की तूफानी साझेदारी की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के निचले क्रम ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब वेस्टइंडीज की टीम एक समय मुश्किल में फंसी नजर आ रही थी, तब रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने मिलकर पारी को न केवल संभाला, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 8वें विकेट के लिए 89 रनों की तूफानी साझेदारी की, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 176/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर के बीच 8वें विकेट के लिए यह साझेदारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। रोमारियो शेफर्ड ने इस दौरान अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए 52 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। जेसन होल्डर के साथ उनकी इस 89 रनों की जुगलबंदी ने उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8वें विकेट या उससे नीचे के क्रम के लिए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी बना दिया है। इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वेस्टइंडीज के पास निचले क्रम में भी ऐसे 'सिक्स हिटर्स' मौजूद हैं जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की बात की जाए तो वह 132 रनों की है जो बेल्जियम के बल्लेबाज साबेर जखिल और सकलैन अली ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ 2021 में बनाया था। इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी साझेदारी आठवें विकेट के लिए आज की बन गई है जो शेफर्ड और होल्डर के बीच 89 रनों की है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्लोवेनिया के बल्लेबाज चेर्नोह बाह, लांसाना लामिन हैं जिन्होंने एस्वातिनी के खिलाफ नाबाद 88 रनों की साझेदारी की थी।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आठवें विकेट या उससे नीचे के लिए सर्वोच्च साझेदारियां:
132* - साबेर ज़खिल, सकलैन अली (बेल्जियम) बनाम ऑस्ट्रिया, वाटरलू, 2021;
89 - रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर (वेस्ट इंडीज) बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 2026;
88* - चेर्नोह बाह, लांसाना लामिन (स्लोवेनिया) बनाम एस्वातिनी, अबूजा, 2024;
80 - प्रेस्टन मोमसेन, सफ्यान शरीफ (स्कॉटलैंड) बनाम नीदरलैंड, एडिनबर्ग, 2015;
78 - रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर (वेस्ट इंडीज) बनाम न्यूजीलैंड, नेल्सन, 2025
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8वें विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों प्रेस्टन मोमसेन, सफ्यान शरीफ के नाम है, जिन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 2015 में 80 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद लिस्ट में एक बार फिर वेस्टइंडीज की टीम है। इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए 8वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी 78 रनों की थी, जो साल 2025 में रोमारियो शेफर्ड ने ही शमार स्प्रिंगर के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाई थी।





साइन इन