top naxalite leader devuji surrenders active in maad chhattisgarh टॉप नक्सली लीडर देवूजी ने डाले हथियार; छत्तीसगढ़ के माड में था ऐक्टिव, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

टॉप नक्सली लीडर देवूजी ने डाले हथियार; छत्तीसगढ़ के माड में था ऐक्टिव

टॉप नक्सली देवूजी ने 3 अन्य साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इसे नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। 1983 से भूमिगत रहा देवूजी छत्तीसगढ़ में एक्टिव था।

Tue, 24 Feb 2026 04:32 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, रायपुर
share
टॉप नक्सली लीडर देवूजी ने डाले हथियार; छत्तीसगढ़ के माड में था ऐक्टिव

टॉप नक्सली लीडर देवूजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। उसके साथ तीन अन्य नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। देवूजी 1983 से अंडरग्राउंड था। वह वर्तमान में सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ से सक्रिय था। देवूजी ने दशकों तक संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवूजी का यह सरेंडर नक्सलवाद के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सनद रहे सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च तक की डेडलाइन तय की है।

कुल 4 नक्सलियों ने डाले हथियार

टॉप नक्सली कमांडर देवूजी का पूरा नाम थिप्पिरी तिरुपति है। वह सीपीआई (माओवादी) का खास रणनीतिकार रह चुका है। देवूजी ने मंगलवार को सेंट्रल कमेटी मेंबर मल्ला राजी रेड्डी के साथ तेलंगाना पुलिस डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) बी शिवधर रेड्डी की मौजूदगी में सरेंडर किया। देवूजी सीपीआई (माओवादी) के एक खास सेंट्रल कमेटी का सदस्य और पोलित ब्यूरो भी रह चुका है।

सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का इंचार्ज रह चुका है देवूजी

देवूजी और राजी रेड्डी के साथ दो अन्य उग्रवादियों बड़े चोक्का राव उर्फ ​​जगन और नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ ​​गंगन्ना ने भी हथियार डाल दिए। सरेंडर से पहले देवूजी नक्सली संगठन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह छत्तीसगढ़ के माड से काम करता था। उसने 1982 में जगतियाल जिले के कोरुतला में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसी दौरान उसका रुझान रेडिकल स्टूडेंट यूनियन (RSU) की तरफ हुआ।

1983 से था अंडरग्राउंड

देवूजी ने 1983 में सीपीआई एमएल (PWG) ज्वाइन की। इसके बाद से वह अंडरग्राउंड हो गया था। 1983-84 के दौरान उसने गढ़चिरौली दलम में दलम मेंबर के तौर पर काम किया। साल 1985 में उसको नक्सली संगठन ने एरिया कमेटी मेंबर बना दिया। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देवूजी को 2001 में सेंट्रल कमेटी मेंबर बनाया गया। उसको 2016 में नक्सली संगठन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का इंचार्ज बनाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों को 18 साल बाद 1.5 लाख; छत्तीसगढ़ बजट की 10 बड़ी घोषणाएं
ये भी पढ़ें:सुक्खू सरकार कड़े किए टैक्स नियम; समय पर सी-फॉर्म जमा नहीं करने पर भारी पेनाल्टी
ये भी पढ़ें:जिंदगी बचाने को भरी थी उड़ान, झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में किन 7 लोगों की मौत?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।