रायपुर: रेप के आरोपी ने जेल से छूटते ही किया शिकायकर्ता महिला का कत्ल, खुद भी लगाई फांसी
पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले एक मामला दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि लखन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

रायपुर में 57 वर्षीय रेप के आरोपी ने जमानत पर बाहर आकर कथित तौर पर शिकायतकर्ता महिला को मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शुक्रवार को बालोद जिले में एक आंगनबाड़ी केंद्र में इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी जब आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा तो बच्चे खाना खा रहे थे, इसके बाद आरोपी ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और फिर धारधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर 54 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया। हमले के दौरान उसने सिर, गले, सीने, चेहरे पर वार किए। वहीं ग्रामीण और पुलिस जब तक कमरे में पहुंचे महिला का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था जबकि आरोपी ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि लखन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
शादीशुदा थे दोनों, पति की हो गई थी मौत
आपको बता दें कि दोनों ग्राम फरदफोड़ के रहने वाले थे। दरअसल महिला के पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। वहीं आरोपी भी शादीशुदा था और उसके भी दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। आरोपी का अक्सर महिला के घर पर आना-जाना लगा रहता था। वहीं महिला के बेटे को आरोपी का घर पर आना सही नहीं लगता था।
13 जनवरी को पुलिस के पास पहुंची थी महिला
महिला ने इस दौरान 13 जनवरी को भाई के घर जाने से पहले आरोपी के खिलाफ पुलिस में रेप केस का दर्ज करवाया था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल में डाल दिया लेकिन इसके बाद जब उसे जमानत मिली तो हत्या को अंजाम दिया। मामले पर देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने कहा कि घटनाक्रम और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन