bulldozer action on house of accused of rape 9 year old girl in raiur chhattisgarh 9 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर; रायपुर निगम ने भेजा नोटिस, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

9 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर; रायपुर निगम ने भेजा नोटिस

रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सज्जाद पर अब नगर निगम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने सज्जाद के अवैध रूप से बनाए घर को ध्वस्त करने का नोटिस भेज दिया है।

Sat, 17 Jan 2026 10:20 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share
9 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर; रायपुर निगम ने भेजा नोटिस

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौ साल की बच्ची के साथ रेप के गंभीर मामले में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम रायपुर ने आरोपी द्वारा नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से विधिवत नोटिस जारी किया गया है।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का आवास नगर नियोजन नियमों के विपरीत निर्मित पाया गया है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में निगम द्वारा मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जघन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर सख्ती से अमल किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में मूक-बधिर युवती से रेप, मेला घुमाने के बहाने शराब पिलाकर मिटाई हवस

कैसे हुए था खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में अपने ही मोहल्ले की एक नाबालिग बच्ची को खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ रेप किया। बच्ची ने डर और धमकियों के चलते लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी। 12 जनवरी को बच्ची की तबीयत बिगड़ने और दर्द से कराहने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, बीते पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़े बताते हैं कि इस अवधि में ऐसे अपराधों में लगभग 50 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है, जो समाज और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।