High Drama in Chhattisgarh Assembly Over Alleged Pregnancy of 3 Minor Girls in Bijapur Hostel हॉस्टल की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से सियासी भूचाल, विधानसभा में जमकर हंगामा; कांग्रेस का सदन से वॉकआउट, Raipur Hindi News - Hindustan
More

हॉस्टल की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से सियासी भूचाल, विधानसभा में जमकर हंगामा; कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

शिक्षा मंत्री के जवाब से कांग्रेस विधायक नाखुश नजर आए और सदन से ही वॉक आउट कर दिया। विपक्ष के नेता चरणदास महंत ने कहा कि इतने गंभीर मामले पर मंत्री का रवैया असंवेदनशील है।

Mon, 16 March 2026 05:35 PMMohit पीटीआई, रायपुर
share
हॉस्टल की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से सियासी भूचाल, विधानसभा में जमकर हंगामा; कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

बीजापुर जिले के एक पोर्टा केबिन हाई स्कूल के हॉस्टल में तीन छात्राओं के गर्भवती होने के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच सोमवार को विधानसभा में तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस विधायक इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष से जवाब मांग मगर वे उससे संतुष्ट नजर नहीं आए और सदन से निकल गए। विपक्ष का आरोप है कि हॉस्टल में पढ़ने वाली तीनों छात्राएं गर्भवती हैं।

इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस जिन तीन छात्रा की बात कर रही हैं उनमें से दो तो पोर्टा केबिन हॉस्टल में रहती ही नहीं जबकि एक छात्रा दिवाली के दौरान छुट्टियों पर गई थी और तबसे से हॉस्टल में ही नहीं आई है। शिक्षा मंत्री के जवाब से कांग्रेस विधायक नाखुश नजर आए और सदन से ही वॉक आउट कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं मोदी व शाह से मिलकर आता था, कुछ दिन बाद छापा पड़ जाता था; भूपेश बघेल

घटना को दबाने की कोशिश कर रहा प्रशासन

‘शून्य काल’ के दौरान कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, विपक्ष के नेता चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य में बीजेपी सरकार इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि जैसे ही गर्भवती होने की बात सामने आई तीनों छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया और इसके बाद प्रशासन ये कहकर घटना को दबाने की कोशिश में है कि छात्राएं हॉस्टल में रहती ही नहीं हैं। यह मामला एक आदिवासी क्षेत्र का है, इसलिए यह बहुत गंभीर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप के आरोपी ने जेल से छूटते ही किया शिकायकर्ता महिला का कत्ल, खुद भी लगाई फांसी

विधायकों ने कहा - आरोपियों को बचा रही सरकार

कांग्रेस विधायकों का कहना है कि मामले की जांच करवाने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बजाय उन्हें बचाया जा रहा है। यही वजह है कि विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं दी जा रही। विपक्ष के नेता चरणदास महंत ने कहा कि इतने गंभीर मामले पर मंत्री का रवैया असंवेदनशील है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में बारिश का अलर्ट

क्या बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल?

आपको बता दें कि गर्भवती छात्राओं में से दो नाबालिग हैं। इनमें से दो 12वीं कक्षा में तो एक 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पूर्व सीएम का कहना है कि आवासीय स्कूल से आ रही ये खबर चिंता पैदा करती है। पता चला है कि अब सरकारी अमला इस मामले को रफा दफा करने में जुट गया है। मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।