छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर! यहां 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तापमान; इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है और राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है और राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। बीते शनिवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर और दुर्ग में 42.8 डिग्री, बिलासपुर में 42 डिग्री, जगदलपुर में 40.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 39.8 डिग्री और अंबिकापुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइए जानते हैं पूरे छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, कई जिलों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, बलौदाबाजार, कबीरधाम और धमतरी सहित लगभग 20 जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं कांकेर, सुकमा, गरियाबंद, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
3 दिन बारिश की संभावना
देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय मौसमी प्रणालियों का भी असर देखने को मिल रहा है। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मेघालय में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जबकि महाराष्ट्र में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उत्तर प्रदेश से तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 अप्रैल 2026 तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे तापमान में आंशिक राहत मिल सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन