CG Teacher Vacancy 2026 : CG Vyapam Chhattisgarh Teacher Recruitment 2292 posts exam in october CG Teacher Vacancy : छत्तीसगढ़ में निकली सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा अक्टूबर में, Career Hindi News - Hindustan
More

CG Teacher Vacancy : छत्तीसगढ़ में निकली सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा अक्टूबर में

स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे।

Fri, 17 April 2026 09:46 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
CG Teacher Vacancy : छत्तीसगढ़ में निकली सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा अक्टूबर में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग के तहत कुल 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इन पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी जो कि आज जारी किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC का ऐलान, TRE 4 का विज्ञापन 19 या 20 को, होंगे 2 बड़े बदलाव, 46882 वैकेंसी

डीपीआई के आदेश के अनुसार विस्तृत विज्ञापन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापमं की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन व्यापमं द्वारा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:600 JBT शिक्षक पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास और TET क्वालीफाइड भरें फॉर्म

व्याख्याता एवं शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द

डीपीआई के उप संचालक एन बंजारा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि संबंधी जानकारी व्यापमं द्वारा जारी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता एवं शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अलग से विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी गुरुजी के लिए खुशखबरी, तबादले का रास्ता साफ; इस माह में ह
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।