Chhattisgarh Under Intense Heat, Department Reveals When the Weather Will Take a U-Turn छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, विभाग ने बताया किस दिन मौसम लेगा यू-टर्न और होगी बारिश, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, विभाग ने बताया किस दिन मौसम लेगा यू-टर्न और होगी बारिश

प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने, लेकिन उसके बाद अगले कुछ दिनों में उसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Fri, 13 March 2026 03:06 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर, छत्तीसगढ़
share
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, विभाग ने बताया किस दिन मौसम लेगा यू-टर्न और होगी बारिश

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है, और प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच देखा जा रहा है। जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम में परिवर्तन होने का अनुमान लगाया था, लेकिन सिस्टम में हुए बदलाव के चलते आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही रहा और कहीं पर भी बादल नहीं छाए। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज 13 मार्च को धुंध छाए रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शनिवार से मौसम बदलने का लगाया अनुमान

मौसम विभाग ने शनिवार (14 मार्च) को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज हवा (30-40 KMPH) तथा गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके बाद 15 मार्च, 16 मार्च और 17 मार्च को भी प्रदेश में ज्यादातर जिलों में मौसम में अचानक भारी बदलाव होने व बारिश होने का अनुमान लगाया है।

बीते दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

बीते दिन के मौसम की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने, लेकिन उसके बाद अगले कुछ दिनों में उसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रायगढ़ में दो हाथियों के शव बरामद, मंत्री ने बताया- 2 साल में 38 हाथी, 9 बाघ मरे

मौसम की विशेषताएं एवं सिनोप्टिक स्थितियां

पूर्वोत्तर बिहार से दक्षिण ओडिशा तक फैली द्रोणिका अब झारखंड से विदर्भ तक छत्तीसगढ़ से होकर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 90 नॉट की गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 106 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सिर पर 3.95 करोड़ रुपए का था इनाम

केंद्र सरकार से प्रदेश को मिली 15.70 करोड़ की मदद

उधर केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025 में बाढ़, आकस्मिक बाढ़ , बादल फटने , चक्रवात 'मोंथा' और भूस्खलन से प्रभावित देश के कई राज्यों के लिए कुल 1,912.99 करोड़ रुपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंजूरी दे दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के लिए 15.70 करोड़ रुपए की सहायता राशि को मंजूरी दी गई। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चे सोते रहे, एयरफोर्स अफसर पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड की क्या आशंका?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।