106 naxalites surrender in chhattisgarh aprrox 4 crore rewardee छत्तीसगढ़ में 106 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सिर पर 3.95 करोड़ रुपए का था इनाम, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में 106 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सिर पर 3.95 करोड़ रुपए का था इनाम

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के करीब 106 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। इनपर लगभग 4 करोड़ रुपए का इनाम था।

Wed, 11 March 2026 10:55 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, बीजापुर
share
छत्तीसगढ़ में 106 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सिर पर 3.95 करोड़ रुपए का था इनाम

भारत में नक्सलवाद को खत्म करने की कोशिश में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कुल 106 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी पर कुल 3.95 करोड़ रुपए का इनाम था।

इन सभी नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सक्रिय थे। बीजापुर के 37, नारायणपुर के 4, बस्तर के 16, कांकेर से 3 और सुकमा से 18, दंतेवाड़ा से 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी के सिर पर कुल लगभग 4 करोड़ रुपए का इनाम था और ये नक्सली अलग-अलग रैंक पर तैनात थे।

क्या है सरकार का लक्ष्य

बता दें कि भारत सरकार ने साल 2026 में देश से नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान पिछले कुछ महीनों सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया और इस दौरान हजारों नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। सरेंडर करने की इसी कड़ी में बुधवार को 106 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले बिल को छग में मंजूरी,कई भर्तियों को भी स्वीकृति

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।