chhattisgarh soil collapses in balod 3 dead cylinder blast in durg four died छत्तीसगढ़: बालोद में मिट्टी धंसी, 3 की मौत; दुर्ग में फटा सिलेंडर, पूरा परिवार खत्म, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़: बालोद में मिट्टी धंसी, 3 की मौत; दुर्ग में फटा सिलेंडर, पूरा परिवार खत्म

छत्तीसगढ़ के बालोद में सीवरेज पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। वहीं, दुर्ग के कुम्हारी में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। 

Wed, 13 May 2026 12:32 AMKrishna Bihari Singh भाषा, बालोद/दुर्ग
share
छत्तीसगढ़: बालोद में मिट्टी धंसी, 3 की मौत; दुर्ग में फटा सिलेंडर, पूरा परिवार खत्म

छत्तीसगढ़ में दो भीषण हादसों में 7 लोगों की जान चली गई। पहली घटना बालोद जिले के दल्ली राजहरा में हुई जहां सीवरेज पाइपलाइन के लिए खोदे गए 10 फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से तीन मजदूर जिंदा दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी दुखद घटना दुर्ग के कुम्हारी इलाके की है जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बालोद जिले में मंगलवार को सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। घटना दल्ली राजहरा शहर में उस वक्त हुई, जब मजदूर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की एक कॉलोनी में सीवरेज के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे थे। मजदूर करीब 10 फुट गहरे गड्ढे के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे उसके नीचे दब गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सीएसपीडीसीएल की मेन लाइन में शॉर्ट सर्किट और अधिक लोड के कारण आग लगना बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान अनिल वैष्णव (45), चांदनी वैष्णव (18), लक्ष्मी (20) और डेढ़ वर्षीय मासूम गोपिका के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पहले बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, पूरा शेड्यूल

बाहर निकलने का नहीं मिल सका मौका

आग और सिलेंडर ब्लास्ट के कारण परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल तथा विधायक रिकेश सेन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में नौकरी के बहाने 35 लड़कियों को फंसाने की आशंका, छत्तीसगढ़ में अलर्ट

मृतकों के परिजनों को नौ लाख रुपये का मुआवजा

सीएम विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है, जबकि जिला प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक मृतक के परिजनों को कुल नौ लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बिजली विभाग के पोल पर अधिक लोड के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार की मौत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।