Tragic Gas Cylinder Explosion in Durg Chhattisgarh Claims Four Lives Including Two Minors छत्तीसगढ़ में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार की मौत, Delhi Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खपरी रोड पर एक घर में आग लगने के बाद रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान होमदास, लक्ष्मी, चांदनी और गोपिका के रूप में हुई है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Tue, 12 May 2026 07:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
छत्तीसगढ़ में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार की मौत

दुर्ग, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक घर में आग लगने के बाद रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग शामिल हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुम्हारी कस्बे के खपरी रोड इलाके में दोपहर के समय हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40), लक्ष्मी वैष्णव (18), चांदनी (17) और गोपिका (2) के रूप में हुई है। बताया, पहली नजर में ऐसा लगता है कि पहले घर में आग लगी और उसके बाद रसोई गैस सिलेंडर फट गया।

आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।