chhattisgarh horrific incident in dhamtari 35 children of govt school slit their wrists छत्तीसगढ़ के धमतरी में खौफनाक वाकया, सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाई, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ के धमतरी में खौफनाक वाकया, सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक सरकारी स्कूल में खौफनाक घटना हुई है। स्कूल के 35 छात्रों ने अपनी कलाइयां काट ली हैं। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनके घाव भर रहे हैं। 

Wed, 18 Feb 2026 10:46 PMKrishna Bihari Singh भाषा, धमतरी
share
छत्तीसगढ़ के धमतरी में खौफनाक वाकया, सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के 35 छात्रों ने एक-दूसरे को देखकर अपनी कलाइयां जख्मी कर लीं। यह जानकारी तब सामने आई जब परिजनों ने बच्चों के हाथों पर चोट के निशान देखे। जांच में पता चला कि यह मामला करीब 20 दिन पुराना है। बच्चों के घाव अब भर रहे हैं। फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित हैं। उनकी काउंसलिंग कराई गई है। शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड में स्थित दहदहा गांव के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के 35 छात्रों ने किसी धारदार चीज से अपनी कलाई पर चोट पहुंचा ली। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी विद्यार्थी स्वस्थ हैं और उनके घाव भर रहे हैं। प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को समझाया गया है। शिक्षकों और पैरेंट्स को बच्चों पर नजर रखने की सलाह दी है।

परिजनों ने हाथ पर देखे जख्म तो खुली पोल

कुरूद क्षेत्र के तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि इस स्कूल के विद्यार्थियों के परिजनों ने 13 फरवरी को अपने बच्चों की कलाई पर कटने के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। बाद में जब स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच की तो पता चला कि 35 छात्रों ने अपनी कलाई को किसी धारदार चीज से जख्मी किया है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई।

छात्रों ने कलाई काट ली

तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि पता चलने पर उन्होंने, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम के साथ स्कूल का दौरा किया। जांच में यह बात सामने आई है कि करीब एक महीने पहले छात्रों ने अपनी कलाई काट ली थी। अब छात्रों की कलाई पर केवल चोट के निशान बचे हैं और उनके घाव पूरी तरह भर चुके हैं। बच्चों से बात करने से लग रहा है कि उन्होंने एक दूसरे को देखकर इस तरह का कदम उठाया है।

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का हाथ काटना जांच का विषय

बंछोर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का हाथ काटना जांच का विषय है। माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों पर नजर रखने को कहा गया है। कुरूद क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू ने बताया कि यह मामला 13 फरवरी को सामने आया था जो करीब 15 से 20 दिन पुराना है। डॉक्टरों को शक है कि बच्चों ने नशे की लत के कारण ऐसा किया है। 16 फरवरी को सभी विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में सरेराह 'संग्राम', इंदिरापुरम में भिड़ गईं दो युवतियां, VIDEO वायरल
ये भी पढ़ें:फ्लैट खरीदारों को डीडीए का बड़ा गिफ्ट; 5000 फ्लैटों के लिए नहीं लगेगी पार्किंग फी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश से बदला मौसम; 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, कब से बढ़ोतरी?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।