delhi mausam changed due to rain temperature to rise to 32 degrees दिल्ली में बारिश से बदला मौसम; 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, कब से बढ़ोतरी?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बारिश से बदला मौसम; 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, कब से बढ़ोतरी?

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने शाम और रात के लिए तेज हवाओं और गरज के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। कल से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Wed, 18 Feb 2026 03:44 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बारिश से बदला मौसम; 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, कब से बढ़ोतरी?

दिल्ली-NCR में बुधवार को मौसम ने करवट ले ली। कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शाम और रात को भी तेज हवा और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। कल से मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इसी हफ्ते एकबार और मौसम बदलेगा। बादलों की आवाजाही के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

शाम या रात को हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने और शाम या रात को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो 19 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।

कितना रहा तापमान?

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली की मुख्य वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 4.8 डिग्री अधिक है। वहीं दिल्ली में सुबह के वक्त अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 227 दर्ज किया गया।

बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 19 से लेकर 22 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 23 फरवरी से इसमें और बढ़ोतरी देखी जाएगी। 23 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

32 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। 23 और 24 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा।

दिल्ली-NCR में तीन दिन दिखेगी बादलों की आवाजाही

मौसम विभाग ने 22 से लेकर 24 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से छिटपुट बादलों की आवाजाही नजर आने का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है। इसके बाद के 5 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में मौसम का यू-टर्न; पहाड़ों पर गिरी बर्फ, सर्द हवाओं से शिमला तक ठिठुरन
ये भी पढ़ें:नोएडा में सड़कों की बदलेगी सूरत; 150 किमी सड़कों की होगी रिसरफेसिंग, डेडलाइन तय
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के बस स्टैंडों की बदलेगी सूरत; कैमरों से निगरानी, वेस्ट में बनेगा नया डिप
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।