dda gift to flat buyers no parking charges for 5000 flats फ्लैट खरीदारों को डीडीए का बड़ा गिफ्ट; 5000 फ्लैटों के लिए नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फ्लैट खरीदारों को डीडीए का बड़ा गिफ्ट; 5000 फ्लैटों के लिए नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क

डीडीए ने अपनी मौजूदा और भविष्य की आवासीय योजनाओं में अतिरिक्त पार्किंग शुल्क खत्म कर दिया है। इससे लगभग 5,000 फ्लैटों पर बड़ी राहत की उम्मीद है। रियल एस्टेट के विशेषज्ञों ने इस फैसले को महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Wed, 18 Feb 2026 09:04 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
फ्लैट खरीदारों को डीडीए का बड़ा गिफ्ट; 5000 फ्लैटों के लिए नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क

डीडीए ने अपनी विभिन्न मौजूदा आवासीय योजनाओं में अतिरिक्त पार्किंग शुल्क को समाप्त कर दिया है। इसके अलावा डीडीए की सभी भविष्य में आने वाली आवासी योजना में भी पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा। डीडीए की आवासीय विभाग ने इस संबंध में फैसला लिया है। इस संबंध में डीडीए ने आदेश जारी कर नागरिकों को सूचना देते हुए अवगत किया है। इसका सीधा असर डीडीए की मौजूदा आवासीय योजना में विभिन्न श्रेणी के शामिल 5000 से अधिक फ्लैटों पर पड़ेगा। इसे मद्देनजर इन सभी फ्लैटों में अतिरिक्त पार्किंग लागत को फ्लैटों के निर्माण और आवासीय परिसर के कुल क्षेत्र की लागत में शामिल नहीं किया जाएगा। इससे फ्लैटों की कीमतों में भी कमी आने की उम्मीद है।

किस आधार पर राहत

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि डीडीए ने पार्किंग के निर्माण की कुल लागत को फ्लैटों के प्लिंथ एरिया रेट (पीएआर) की गणना की है। इस आधार पर फ्लैटों के आवासीय क्षेत्र के निर्माण की कुल लागत में इस पार्किंग के निर्माण की लागत को शामिल कर दिया गया है। इससे फ्लैटों के लिए अतिरिक्त पार्किंग शुल्क लेने की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है।

अतिरिक्त पार्किंग शुल्क देने से राहत

यह फैसला इसलिए लिया गया है कि फ्लैट खरीदारों को प्रत्येक आवासीय योजना में प्रति वर्ष के अनुसार अतिरिक्त रखरखाव शुल्क देना है। इसके तहत उन पर अब अतिरिक्त पार्किंग शुल्क देने से राहत मिलेगी।

फ्लैटों की कीमतों में आकमी की संभावना

रियल एस्टेट के विशेषज्ञों ने डीडीए के इस फैसले को फ्लैट खरीदारों और रियल एस्टेट के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम बताया है। विशेषज्ञों ने कहा कि इस तरह के फैसले से डीडीए के विभिन्न आवासीय योजना के कई श्रेणी के फ्लैटों में छह लाख रुपये से लेकर बारह लाख रुपये तक की कमी आने की संभावना है। उच्च श्रेणी के फ्लैटों पर फ्लैट खरीदारों को बेहतर विकल्प और रियायत मिलने की संभावना है।

इन आवासीय योजना पर लागू होगा

अधिकारियों ने बताया कि अभी मौजूदा समय में डीडीए की कई आवासीय योजना चल रही हैं। इनमें सैकड़ों फ्लैटों के लिए बुकिंग व पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इसमें डीडीए की कर्मयोगी आवास योजना 2025 (पहले आओ पहले पाओ के आधार पर), डीडीए टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2025 (ई-नीलामी), डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 (पहले आओ पहले पाओ के आधार पर), डीडीए टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 (पहले आओ पहले पाओ) के आधार पर) की आवासीय योजना शामिल हैं। जिनमें अतिरिक्त पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सुधरेगी पानी-सीवर की सप्लाई; CM ने लॉन्च की 2100 करोड़ की परियोजनाएं
ये भी पढ़ें:एमपी के गुना में ट्रक ने 4 बाइक सवारों को रौंदा; 1 की मौत, कई घायल, VIDEO वायरल
ये भी पढ़ें:खांसी की आवाज से बीमारी जान लेगा AI, दिल्ली एम्स ने बनाया प्लेटफार्म 'श्वासा'
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।