ghaziabad viral video of two women clash in indirapuram video goes viral गाजियाबाद में सरेराह 'संग्राम', इंदिरापुरम में भिड़ गईं दो युवतियां, VIDEO वायरल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में सरेराह 'संग्राम', इंदिरापुरम में भिड़ गईं दो युवतियां, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शिप्रा मॉल के पास मंगलवार रात को दो युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है

Wed, 18 Feb 2026 06:27 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में सरेराह 'संग्राम', इंदिरापुरम में भिड़ गईं दो युवतियां, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शिप्रा मॉल के पास मंगलवार रात को एक टी स्टॉल पर दो युवतियों के बीच जमकर लड़ाई हो गई। शुरुआत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हई लेकिन देखते ही देखते यह गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। दोनों युवतियों के बीच लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

मारपीट में बदली बहस

19 सेकेंड के वीडियो में दोनों युवतियां आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शिप्रा मॉल के पास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार रात को किसी बात पर दो युवतियां सड़क पर ही आपस में बहस करने लगीं। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

क्या बोली पुलिस?

पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो में एक युवती दूसरी को पुलिस बुलाने की भी बात कह रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों युवतियों में पहले कहासुनी व गाली गलौज हुई और उसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। यह बात शुरुआती जांच में सामने आई है। बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। स्थानीय लोगों ने भी झगड़े की वजह पता होने से इनकार किया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।