chhattisgarh crime body of female lawyer found semi naked in raigarh district पत्थरों से कुचला चेहरा, छत्तीसगढ़ में अधनंगी हालत में मिली महिला वकील की लाश; आक्रोश, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

पत्थरों से कुचला चेहरा, छत्तीसगढ़ में अधनंगी हालत में मिली महिला वकील की लाश; आक्रोश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कनिष्ठ महिला वकील आराधना सिदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है। अधिवक्ता संघ ने निर्णय लिया है कि कोई भी वकील इस केस में आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा।

Sat, 16 May 2026 01:11 AMKrishna Bihari Singh भाषा, रायगढ़
share
पत्थरों से कुचला चेहरा, छत्तीसगढ़ में अधनंगी हालत में मिली महिला वकील की लाश; आक्रोश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक जूनियर महिला वकील की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका निर्वस्त्र शव पूंजीपथरा क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला था, जिसके चेहरे को पत्थरों से कुचला गया था ताकि पहचान न हो सके। इस नृशंस घटना के विरोध में रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के सैकड़ों वकीलों ने पैदल मार्च निकाला और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकील संघ ने कड़ा निर्णय लिया है कि कोई भी अधिवक्ता इस मामले के आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा।

रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि 12 मई को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच एक महिला की लाश बरामद की गई थी। महिला के गले और गर्दन के पिछले हिस्से पर चोट के निशान पाए गए थे।

पत्थरों से कुचला चेहरा

अधिकारी ने बताया कि महिला के कपड़े शव के पास से बरामद किए गए। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। लाश की पहचान नहीं हो पाए इसके पत्थरों से चेहरा कुचल दिया गया था।

आराधना सिदार के रूप में हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को मृतका की पहचान आराधना सिदार के रूप में हुई जो रायगढ़ जिला अदालत में जूनियर वकील थीं। पुलिस ने बताया कि महिला आदिवासी समाज से ताल्लुक रखती थीं। वह रायगढ़ में किराये के कमरे में रह रही थीं।

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग, सौंपा ज्ञापन

वहीं जिला अधिवक्ता संघ ने घटना के विरोध में शोकसभा आयोजित की और जिला अदालत से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। सैकड़ों वकीलों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन का कोई भी वकील आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़: बालोद में मिट्टी धंसी, 3 की मौत; दुर्ग में फटा सिलेंडर, परिवार खत्म

मृतका के परिजन बोले- पुलिस की जांच धीमी

उधर मृतका के परिजनों का कहना है कि पुलिस धीमी गति से जांच कर रही है। वारदात के चार दिन बाद भी कोई पकड़ा नहीं गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को जल्द कानून की गिरफ्त में लाने का भरोसा दिया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 101(3) और 238 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। अभी हत्या की वजह साफ नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NIA का बड़ा खुलासा! पूर्व विधायक पर छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने किया था हमला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ : माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।