छत्तीसगढ़ : माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने पिछले डेढ़ महीने में माओवादियों के ठिकानों से 50 हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को माओवादी प्रभाव से मुक्त घोषित किए जाने के बाद सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं।

कांकेर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने पिछले डेढ़ महीने में जंगलों में छिपाकर रखे गए माओवादी ठिकानों से 50 हथियार, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 31 मार्च को छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादी प्रभाव से मुक्त घोषित किए जाने के बाद बस्तर संभाग के सात जिलों में कांकेर भी शामिल है। यहां तलाशाी अभियान तेज कर दिए गए हैं। इन अभियानों का उद्देश्य माओवादियों द्वारा पहले छिपाकर रखे गए हथियार, नकदी और विस्फोटक सामग्री को खोज निकालना है। कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि एक अप्रैल से 14 मई के बीच जिला पुलिस, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर्स और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जिले के संवेदनशील और दूरदराज इलाकों में तलाशी अभियान चलाया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन