UP-TET 2026 Registration Ends: Over 15.75 Lakh Candidates Apply for Teacher Eligibility Test UPTET 2026: यूपी-टीईटी के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म, Career Hindi News - Hindustan
More

UPTET 2026: यूपी-टीईटी के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 के लिए रविवार शाम छह बजे तक लगभग 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी थी।

Mon, 4 May 2026 06:14 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPTET 2026: यूपी-टीईटी के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 3 मई को समाप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम छह बजे तक लगभग 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि कल रात 12 बजे की अंतिम समय सीमा तक यह आंकड़ा और भी ऊपर गया होगा।

अंतिम क्षणों में मची फॉर्म भरने की होड़

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस बार गजब का उत्साह देखने को मिला। आयोग ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की थी, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मांग और हितों को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया था।

अंतिम समय में युवाओं के बीच फॉर्म भरने की जबरदस्त होड़ देखी गई। आंकड़े गवाह हैं कि शनिवार दोपहर के बाद से लेकर रविवार शाम तक यानी महज डेढ़ दिन के भीतर एक लाख से अधिक नए अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। आवेदन की यह रफ्तार दर्शाती है कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती के प्रति युवाओं का रुझान कितना अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका हाथ से न जाए, आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो

नई व्यवस्था: एक ही फॉर्म में दोनों आवेदन

इस बार की यूपी-टीईटी परीक्षा में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पिछली बार यानी वर्ष 2021 में जब परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यह परीक्षा कराई थी, तब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए अलग-अलग आवेदन लिए गए थे। उस समय प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,628 रजिस्ट्रेशन हुए थे। उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,553 रजिस्ट्रेशन हुए थे। कुल मिलाकर तब 21,65,181 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 माह का डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी भी देंगे यूपी टीईटी, कोर्ट ने दी बड़ी राहत

इस साल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रक्रिया को सरल बनाते हुए एक ही फॉर्म के माध्यम से दोनों स्तरों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस नई व्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों को अलग-अलग फीस और विवरण भरने की झंझट से मुक्ति मिली है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल कितने-कितने आवेदन आए हैं, इसकी सटीक जानकारी आज यानी सोमवार को डेटा फिल्टर होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पीईटी परीक्षा आज, हाईकोर्ट ने 174 छात्रों को दी बड़ी राहत

आगे क्या?

आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब आयोग परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट जाएगा। कल रात 12 बजे डेडलाइन खत्म होने के साथ ही उन लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार शुरू हो गया है जो महीनों से इस पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि आवेदकों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और प्रबंधन की कड़ी व्यवस्था की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि परीक्षा की तारीख से जुड़ी हर अपडेट उन्हें समय पर मिल सके।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।