uptet 2026 registration last date today otr mandatory upessc up gov in exam how to apply eligibility details UPTET 2026 Registration Last Date : यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका हाथ से न जाए, आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो, Career Hindi News - Hindustan
More

UPTET 2026 Registration Last Date : यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका हाथ से न जाए, आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो

UPTET 2026 Registration की आखिरी तारीख आज 3 मई 2026 है। उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर OTR पूरा करके आवेदन कर सकते हैं।

Sun, 3 May 2026 04:29 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UPTET 2026 Registration Last Date : यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका हाथ से न जाए, आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो

UPTET 2026 Registration Last Date : अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो अब बिल्कुल भी देर करने का समय नहीं बचा है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 3 मई 2026 है। लाखों उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम मानी जाती है, क्योंकि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए UPTET क्वालिफाई करना जरूरी होता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आयोग ने साफ कहा है कि बिना One Time Registration यानी OTR पूरा किए कोई भी उम्मीदवार अंतिम आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर पाएगा।

OTR सिस्टम बना सबसे जरूरी कदम

इस बार आवेदन प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव One Time Registration सिस्टम को लेकर किया गया है। पहले उम्मीदवारों को OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें बेसिक जानकारी भरकर एक यूनिक OTR ID जनरेट करनी होती है। यही OTR ID आगे आवेदन फॉर्म भरने के दौरान इस्तेमाल की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक OTR पूरा नहीं किया है, उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, तभी वे UPTET 2026 का फॉर्म भर सकेंगे।

सर्वर दिक्कतों के कारण बढ़ाई गई थी तारीख

पहले आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 तय की गई थी। लेकिन OTR प्रक्रिया के दौरान सर्वर से जुड़ी दिक्कतें सामने आने के बाद आयोग ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए अंतिम तारीख बढ़ाकर 3 मई 2026 कर दी थी। इसके साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने, फॉर्म में सुधार करने और बैंक रिकंसिलिएशन से जुड़ी तारीखों में भी बदलाव किया गया था ताकि किसी उम्मीदवार का आवेदन अधूरा न रह जाए।

जुलाई में होगी UPTET 2026 परीक्षा

UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित होगी। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि यह उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की पहली बड़ी योग्यता मानी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:India Post GDS तीसरी मेरिट लिस्ट PDF में ऐसे चेक करें अपना नाम
ये भी पढ़ें:लू और तेज गर्मी के बीच स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां कब से? चेक करें डेट्स
ये भी पढ़ें:राजस्थान REET मेन्स रिजल्ट 2026 पर क्या है ताजा अपडेट, कब खत्म होगा इंतजार

प्राइमरी लेवल के लिए क्या योग्यता चाहिए

कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं। उम्मीदवार को सीनियर सेकेंडरी या उसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम दो वर्षीय Diploma in Elementary Education या उसके बराबर की मान्यता प्राप्त योग्यता होनी जरूरी है।

अपर प्राइमरी लेवल के लिए क्या चाहिए

कक्षा 6 से 8 तक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ Diploma in Elementary Education या फिर B.Ed डिग्री होना अनिवार्य है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है जो सरकारी स्कूलों में स्थायी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

ऐसे करें UPTET 2026 के लिए आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां जाकर One Time Registration प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद फोटो और सिग्नेचर जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। OTR ID बनने के बाद उसी ID से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। फिर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और अंतिम फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना जरूरी है।

UPTET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तारीख आज 3 मई 2026 है। वहीं परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि आखिरी समय तक इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।