UPSSSC Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली एक और भर्ती, 1182 पदों पर आवेदन 7 जुलाई से
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए सात से 28 जुलाई तक आवेदन लेगा। कुल पदों में 1000 पद सामान्य और 182 विशेष चयन के हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए सात से 28 जुलाई तक आवेदन लेगा। कुल पदों में 1000 पद सामान्य और 182 विशेष चयन के हैं। आवेदन में संशोधन चार अगस्त तक किया जा सकेगा। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र माने जाएंगे। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। पीईटी मेरिट से शार्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है।
किस वर्ग के कितने पद
सामान्य चयन के 1000 पदों में अनारक्षित वर्ग के 402, अनुसूचित जाति 210, अनुसूचित जनजाति 16, अन्य पिछड़ा वर्ग 272, ईडब्ल्यूएस के 100 पद हैं। विशेष चयन के 182 पदों में अनुसूचित जाति आठ व अनुसूचित जनजाति 156 पद हैं।
अभ्यर्थी का कृषि विज्ञान में स्नातक होना जरूरी
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए कृषि विज्ञान में स्नातक होना चाहिए। कंप्यूटर संचालन में डोएक ट्रिपल सी का प्रमाण पत्र होना चाहिए। भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष वाले पात्र होंगे। परीक्षा दो घंटे की 100 अंक के होंगे। निगेटिव मार्किंग होगी।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पीईटी स्कोर
यूपीएसएसएससी ने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों का पीईटी 2025 में वास्तविक स्कोर या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य, उससे कम या नकारात्मक होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले पीईटी 2025 स्कोर बेस्ड शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।




साइन इन