UPSSSC Vacancy 2026: Platoon Commander Block Organizer Recruitment 295 Posts notification out UPSSSC Vacancy 2026: यूपी होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों पर निकली भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Vacancy 2026: यूपी होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों पर निकली भर्ती

यूपी होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर के 52 पदों तथा ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों ( कुल रिक्त 295 पद) पर भर्ती होगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन 16 जून से किया जा सकेगा।

Thu, 16 April 2026 09:02 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSSSC Vacancy 2026: यूपी होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों पर निकली भर्ती

यूपी होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर के 52 पदों तथा ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों ( कुल रिक्त 295 पद) पर भर्ती होगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन 16 जून से किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। आयोग के अनुसार होमगार्ड मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर पर भर्ती के लिए 16 जून से आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा किया जा सकेगा। आनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी।

कैटेगरी के हिसाब से पद तय

ब्लॉक ऑर्गेनाइजर भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 98 पद तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए 48, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 71 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 24 पद आरक्षित हैं। वहीं प्लाटून कमांडर भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 23 पद हैं। अनुसूचित जाति के लिए 11, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 पद तय किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! गार्ड और फायरमैन के 170 पदों पर निकली वैकेंसी

छह जुलाई के बाद कोई आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक उनके द्वारा जमा शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता। बैंक से शुल्क का समायोजन 13 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराना होगा। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदनपत्र में अनुमन्य विवरण को संशोधित भी कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में विधान भवन गार्ड व फायरमैन के 170 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

पीईटी का स्कोर कार्ड होना अनिवार्य

आयोग के अनुसार प्लाटून कमांडर / ब्लाक आर्गनाइजर की मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो विज्ञापित पद के लिए वांछित अनिवार्य अर्हता रखते हों। इसके अलावा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 में सम्मिलित हुए हों तथा उन्हें आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSSSC: बंपर भर्तियां! 2285 पदों पर लोअर सबोर्डिनेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

पीईटी स्कोर से मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे

मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 में वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज़्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/ ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।