यूपी में इस वर्ष 1.50 लाख से ज्यादा भर्तियां, पुलिस व शिक्षकों की कितनी वैकेंसी, UPSSSC के भी हजारों पद
यूपी सरकार ने इस वर्ष करीब डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। इनमें पुलिस विभाग में लगभग 80 हजार और शिक्षा विभाग में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की योजना है।

फरवरी-मार्च 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और जनवरी से आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में यूपी सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नई भर्तियां निकालने और लंबित भर्तियों को तेजी के साथ पूरी करने के लिए कमर कस ली है। यूपी सरकार ने इस वर्ष करीब डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। इनमें पुलिस विभाग में लगभग 80 हजार और शिक्षा विभाग में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की योजना है। इसके अलावा राजस्व, स्वास्थ्य, न्याय और महिला एवं बाल विकास विभागों में भी नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। कई भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 10 साल में 10 लाख नौकरियां दी जाएं। मौजूदा सरकार के पास करीब 8 महीने का समय है, जिसमें भर्तियों की प्रक्रिया विज्ञापन, परीक्षा और परिणाम—पूरा करना होगा।
पुलिस भर्ती
- होमगार्ड भर्ती
- होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए 25 से 27 अप्रैल के बीच परीक्षा आयोजित की गई। अब रिजल्ट का इंतजार है।
- 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के 4,543 पदों के लिए परीक्षा हुई। रिजल्ट का इंतजार है।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होगी।
शिक्षक भर्ती सितंबर अक्टूबर में संभव
फरवरी 2026 में विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने बताया था कि यूपी में अभी शिक्षकों के 46944 पद खाली हैं। यूपी में 2018 के बाद बेसिक शिक्षा (कक्षा 1 से 8 तक) के स्तर पर कोई भर्ती नहीं आई। सरकार 2, 3 और 4 जुलाई को टीईटी की परीक्षा करवाने जा रही है। करीब 35 हजार पदों पर सितंबर-अक्टूबर तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है।
माध्यमिक शिक्षा में भी बड़े अवसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी करीब 25 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है। सहायता प्राप्त विद्यालयों में लगभग 23 हजार टीजीटी-पीजीटी पदों पर नियुक्ति हो सकती है। वहीं, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 1200 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती जून-जुलाई में घोषित हो सकती है।
बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर भर्ती
यूपीईएसएससी ने बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई है और परीक्षा 28 जुलाई को होगी। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना होगा, लेकिन शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
लेखपाल भर्ती परीक्षा मई में
लेखपाल के 7,994 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन 28 जनवरी तक लिए गए थे और परीक्षा 21 मई को होगी।
यूपी में PET के जरिए UPSSSC करवा रही ये भर्तियां
फारेस्ट गार्ड: कुल 708 पद, आवेदन 30/06/2026 से 20/07/2026 तक।
हवलदार इंस्ट्रक्टर: कुल 209 पद, आवेदन 19/06/2026 से 09/07/2026 तक।
प्लाटून कमांडर / ब्लॉक ऑर्गेनाइज़र: कुल 295 पद, आवेदन 16/06/2026 से 06/07/2026 तक।
विधान भवन रक्षक, विधान भवन फायर गार्ड: कुल 170 पद, आवेदन 09/06/2026 से 29/06/2026 तक।
एक्साइज कांस्टेबल: कुल 722 पद, आवेदन 04/06/2026 से 24/06/2026 तक।
लोअर पीसीएस: कुल 2285 पद, आवेदन 29/05/2026 से 18/06/2026 तक।
टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी परीक्षा: कुल 2759 पद, आवेदन 22/05/2026 से 11/06/2026 तक।
असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर एएसओ: कुल 929 पद, आवेदन 21/04/2026 से 11/05/2026 तक।
असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन: कुल 402 पद, आवेदन 15/04/2026 से 05/05/2026 तक।
टीचर कैडर: कुल 58 पद, आवेदन 06/04/2026 से 27/04/2026 तक।
विभिन्न पद: कुल 115 पद, आवेदन 02/04/2026 से 29/04/2026 तक।
फार्मासिस्ट: कुल 560 पद, आवेदन 09/03/2026 से 29/03/2026 तक।
आंगनवाड़ी के 10 हजार पदों पर भर्ती
इस वक्त आंगनवाड़ी में करीब 10,478 पदों पर भर्ती हो रही है। ये भर्ती अलग-अलग जिलों में हो रही है।




साइन इन