UPSSSC UP Vidhan Bhawan Guard / Fireman Recruitment 2026 Apply Online for 170 Posts sarkari naukri 12th pass can apply UPSSSC Sarkari Job Alert 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! गार्ड और फायरमैन के 170 पदों पर निकली वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Sarkari Job Alert 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! गार्ड और फायरमैन के 170 पदों पर निकली वैकेंसी

UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन गार्ड और विधान भवन फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 170 पदों को भरा जाएगा।

Tue, 14 April 2026 11:07 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSSSC Sarkari Job Alert 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! गार्ड और फायरमैन के 170 पदों पर निकली वैकेंसी

UPSSSC 12th Pass Jobs 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ‘विधान भवन गार्ड’ और 'विधान भवन फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 170 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 120 पद विधान भवन गार्ड के और 50 पद फायरमैन के शामिल हैं।

यह भर्ती सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया जून महीने में शुरू होगी:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 10 अप्रैल 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 9 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जून 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 जून 2026

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

PET 2025 स्कोरकार्ड: इस भर्ती के लिए केवल वे ही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने UPSSSC PET-2025 की परीक्षा दी है और उनके पास आयोग द्वारा जारी वैलिड स्कोरकार्ड है।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2317 नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर की निकली भर्ती, B.Sc वालें करें अभी अप्लाई

शारीरिक मानक

सुरक्षा बल और फायरमैन की नौकरी होने के कारण, इसमें शारीरिक दक्षता बहुत मायने रखती है। पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी (ST वर्ग के लिए 160 सेमी) और सीना 79-84 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) होना चाहिए। महिला उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 152 सेमी (ST वर्ग के लिए 147 सेमी) और वजन 45 से 58 किलो के बीच होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड में 1055 पदों पर निकाली वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन तीन मुख्य चरणों में होगा। PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। मुख्य लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन, उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं।लिखित परीक्षा पास करने वालों को दौड़ और शारीरिक मापदंड परीक्षा (PET/PST) देनी होगी।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी) के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए प्रिंट करना न भूलें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।