upsssc lower subordinate recruitment 2026 apply online pet 2025 vacancies UPSSSC Recruitment 2026: बंपर भर्तियां! 2285 पदों पर लोअर सबोर्डिनेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Recruitment 2026: बंपर भर्तियां! 2285 पदों पर लोअर सबोर्डिनेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

UPSSSC ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जाम 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 29 मई, 2026 से 2285 ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें। एलिजिबिलिटी और डिटेल्स चेक करें।

Mon, 30 March 2026 09:11 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UPSSSC Recruitment 2026: बंपर भर्तियां! 2285 पदों पर लोअर सबोर्डिनेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस भर्ती का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। अगर आप भी यूपी में एक अच्छी और रुतबे वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो अपनी कमर कस लीजिए। । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने 'सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा-2026' का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो ग्रेजुएट हैं और सरकारी महकमे में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। आइए इस बंपर भर्ती से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी और काम की जानकारी विस्तार से समझते हैं।

UPSSSC Recruitment 2026: कुल कितने पदों पर निकली है भर्ती?

इस विज्ञापन के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में कुल 2285 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में कोषागार निदेशालय, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, नगर निकाय निदेशालय और चकबंदी आयुक्त कार्यालय जैसे कई अहम विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी।पदों की बात करें तो इसमें कई शानदार पोस्ट शामिल हैं -

  • सहायक कोषागार लेखाकार: 548 पद
  • लेखा परीक्षक: 419 पद
  • अमीन / नीलामकर्ता: 323 पद
  • अधिशासी अधिकारी (Executive Officer): 238 पद
  • लिपिक सह टंकक / लेखा लिपिक: 229 पद
  • सहायक चकबन्दी अधिकारी: 168 पद

UPSSSC Recruitment 2026: कब से कर सकते हैं आवेदन?

इस शानदार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार 18 जून 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं और फीस जमा कर सकते हैं। अगर फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो जाती है, तो उसमें सुधार (करेक्शन) करने और फीस समायोजन की आखिरी तारीख 25 जून 2026 तय की गई है। ध्यान रहे, 18 जून के बाद कोई भी नया आवेदन कुबूल नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CTET 2026 रिजल्ट जारी, जानें क्या है नॉर्मलाइजेशन और कितने नंबर पर होंगे पास
ये भी पढ़ें:CTET पास हैं? तो सरकारी नौकरी का इंतजार छोड़ें,इन 5 रास्तों पर है बहुत सारा पैसा
ये भी पढ़ें:खंभे पर तार जोड़ने वाले पिता की बेटी ने UPSC में गाड़े झंडे, आई 51वीं रैंक

UPSSSC Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए हर कोई आवेदन नहीं कर सकता। आयोग ने साफ तौर पर बताया है कि इस मुख्य परीक्षा में वही लोग बैठ सकते हैं जिन्होंने 'प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025' (PET-2025) दी हो और जिनके पास आयोग द्वारा जारी किया गया वैलिड स्कोर कार्ड हो।

अगर आपके PET-2025 में शून्य (Zero) या उससे कम (Negative) नंबर आए हैं, तो आप इस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा, इन पदों के लिए भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना लाजमी है। उम्र सीमा की बात करें तो ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट भी मिलेगी।

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन की फीस और तरीका

UPSSSC ने आवेदन प्रक्रिया को बेहद आसान रखा है। सभी वर्गों (अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी) के उम्मीदवारों को आवेदन के समय सिर्फ 25 रुपये की ऑनलाइन प्रक्रिया फीस देनी होगी। आवेदन करने के लिए आपको UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। वहां आप अपने PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर आने वाले OTP के जरिए लॉगिन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।

UPSSSC Recruitment 2026: कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

चयन की पूरी प्रक्रिया मुख्य लिखित परीक्षा पर टिकी होगी। यह परीक्षा कुल 100 नंबरों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय (Objective) सवाल पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए आपको 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को यह बात खास तौर पर ध्यान रखनी चाहिए कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। हर गलत जवाब पर 0.25 (यानी एक चौथाई) नंबर काट लिए जाएंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।