UPSSSC Vacancy : यूपी में विधान भवन गार्ड व फायरमैन के 170 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधान भवन रक्षक और विधान भवन आग्निक / अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधान भवन रक्षक और विधान भवन आग्निक / अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 9 से 29 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन पत्र में संशोधन 6 जुलाई तक किए जा सकेंगे। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। इस भर्ती में आवेदन के लिए वही पात्र होंगे जिन्होंने यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) में हिस्सा लिया होगा। इसके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है।
किस वर्ग के कितने पद
विधान भवन रक्षक के 120 पदों में 51 अनारक्षित, 31 अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति, 24 अन्य पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस के 12 पद हैं। विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के 50 पदों में 26 अनारक्षित, नौ-नौ पद एससी व ओबीसी, एसटी के एक व ईडब्ल्यूएस के पांच पद हैं।
योग्यता
दोनों पदों पर भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से पास होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। आयु की गणना उस कैलेंडर वर्ष की 1 जुलाई से की जाएगी । अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
वेतनमान: दोनों पदों के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100) है
चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा।
शारीरिक मानक :
पुरुष अभ्यर्थी: ऊंचाई 168 सेमी (सामान्य/ओबीसी/एससी) और 160 सेमी (एसटी)। सीना न्यूनतम 84 सेमी (फुलाने पर)।
महिला अभ्यर्थी: ऊंचाई 152 सेमी (सामान्य/ओबीसी/एससी) और 147 सेमी (एसटी)। वजन 45 से 58 किलोग्राम के बीच।
लिखित परीक्षा
परीक्षा में 100 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा, जिसके लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा
इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और 1/4 (25%) की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
विषय इस प्रकार होंगे:
भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति और सामान्य विज्ञान
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी
महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन के अनुसार मुख्य तिथियाँ इस प्रकार हैं:
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 10-04-2026
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि: 09-06-2026
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा/आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 29-06-2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 06-07-2026




साइन इन