upsssc ganna paryavekshak recruitment 2026 1182 vacancy pet 2025 online apply last date salary syllabus PET वालों के लिए खुशखबरी! UP में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

PET वालों के लिए खुशखबरी! UP में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती

UPSSSC ने 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 7 जुलाई 2026 से शुरू होंगे। PET-2025 स्कोर कार्ड वाले उम्मीदवार upsssc.gov.in पर 28 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

Sun, 17 May 2026 07:03 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
PET वालों के लिए खुशखबरी! UP में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UPSSSC ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए गन्ना अधिष्ठान और चीनी अधिष्ठान विभाग में कुल 1182 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि यह भर्ती स्थायी सरकारी नौकरी के लिए है और इसमें चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

आवेदन तारीख और भर्ती का पूरा शेड्यूल

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2026 तय की गई है। भर्ती का विज्ञापन 12 मई 2026 को जारी किया गया था। परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं हुई है, लेकिन UPSSSC जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी देगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1182 पद भरे जाएंगे। इनमें 1000 पद सामान्य चयन के लिए हैं जबकि 182 पद विशेष चयन श्रेणी में रखे गए हैं। सभी पद Level-4 पे स्केल के अंतर्गत आएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। यह नौकरी स्थायी होगी।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा दी हो और उनके पास वैध स्कोर कार्ड मौजूद हो। बिना PET स्कोर कार्ड के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रखा गया है।

आरक्षण का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार सामान्य वर्ग में माने जाएंगे।

उम्र सीमा क्या रखी गई है

भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है। उम्र की गणना विज्ञापन वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर होगी। SC, ST, OBC, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और सरकारी कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पॉलिटेक्निक 2026 के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, अभी करें अप्लाई

आवेदन फीस कितनी देनी होगी

इस भर्ती में उम्मीदवारों को सिर्फ ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। सामान्य, OBC, SC और ST सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए कुल फीस 25 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या SBI e-Challan के जरिए किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

भर्ती में चयन एक लिखित मुख्य परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें ऑब्जेक्टिव यानी MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। हर गलत जवाब पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। PET-2025 स्कोर के आधार पर पदों की संख्या से 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

परीक्षा में किन विषयों से आएंगे सवाल

  • मुख्य परीक्षा में कृषि विज्ञान, फसल विज्ञान, मिट्टी और जल संरक्षण, कृषि अर्थशास्त्र, पशुपालन, कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  • कंप्यूटर सेक्शन में एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक विषय भी शामिल किए गए हैं।
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान वाले हिस्से में राज्य का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यटन, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स पूछे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता की मौत से बिखर गया था परिवार, मां ने संभाला घर... अब बेटा बना SDM

आवेदन कैसे करना होगा

उम्मीदवारों को आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन प्रक्रिया upsssc.gov.in पर पूरी की जाएगी। लॉगिन करने के लिए PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद उम्मीदवारों की कई जानकारियां ऑटोमैटिक भरकर आ जाएंगी जिन्हें बदला नहीं जा सकेगा।

फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को उसका प्रिंटआउट संभालकर रखना होगा क्योंकि दस्तावेज सत्यापन के समय इसकी जरूरत पड़ेगी।

दस्तावेज सत्यापन में क्या लगेगा

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान हाईस्कूल प्रमाणपत्र, कृषि स्नातक डिग्री, CCC सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, EWS प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र और आवेदन पत्र की कॉपी मांगी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को NOC भी देना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बदल सकते हैं सेंटर और भाषा? जानें नीट री-एग्जाम से जुड़े सभी सवालों के जवाब

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

UPSSSC ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। एक से ज्यादा आवेदन करने पर सिर्फ आखिरी आवेदन मान्य होगा। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती से जुड़ी हर अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।