jeecup 2026 up polytechnic registration last date to apply online direct link JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक 2026 के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, अभी करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक 2026 के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, अभी करें अप्लाई

JEECUP 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से आज 17 मई 2026 को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) या UPJEE(P) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।

Sun, 17 May 2026 10:06 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक 2026 के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, अभी करें अप्लाई

UP JEECUP 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से आज 17 मई 2026 को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) या UPJEE(P) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।

पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन से चूके उम्मीदवार अभी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। परिषद ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों और सर्वर डाउन होने जैसी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

10वीं पास करें अप्लाई

10वीं पास कर चुके या इस वर्ष परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए डिप्लोमा कोर्सेज में करियर बनाने का यह एक शानदार मौका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 25 मई 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। विभिन्न ग्रुपों (जैसे ग्रुप A, B, C, D, E, F, G, H, I, L और K1 से K8) के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

आवेदन शुल्क

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

वर्ग-वार फीस का विवरण इस प्रकार है:

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (General & OBC): ₹300 प्रति आवेदन।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC & ST): ₹200 प्रति आवेदन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:

सबसे पहले यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए "Online Application Form for UPJEE (Polytechnic) 2026" के सीधे लिंक पर क्लिक करें।

बेसिक डिटेल्स (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि) दर्ज करके अपना नया रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त क्रेडेंशियल्स (एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके लॉग-इन करें।

आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।

निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो,सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।

भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जारी हुआ 11127 रेलवे एएलपी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन, आवेदन कल से,

सुधार की सुविधा

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना फॉर्म जमा कर दिया है और उनके फॉर्म में कोई मानवीय गलती (जैसे नाम की स्पेलिंग, शैक्षणिक योग्यता या डॉक्यूमेंट अपलोड करने में गलती) हो गई है, तो उन्हें परिषद द्वारा जल्द ही फॉर्म करेक्शन विंडो के जरिए सुधार करने का मौका दिया जाएगा। इसके जरिए छात्र अपने प्रोफाइल की गलतियों को ठीक कर सकेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।