NEET UG 2026 Re-Exam FAQs: क्या बदल सकते हैं सेंटर और भाषा? जानें नीट री-एग्जाम से जुड़े सभी सवालों के जवाब
NEET UG 2026 Re-Exam FAQs: अगर आप या आपके परिचित भी इस साल नीट परीक्षा में शामिल हुए थे और समय की बर्बादी के कारण उनका पेपर प्रभावित हुआ था, तो एनटीए के ये नए नियम आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं। यहां FAQ पढ़ें।

NEET UG 2026 Re-Exam FAQs: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2026' (NEET UG) को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी विवादों के बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा के दौरान समय के नुकसान की शिकायत करने वाले छात्रों के लिए एनटीए ने अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) की एक लिस्ट जारी की है। इसमें एजेंसी ने री-एग्जाम या पुनः परीक्षा की प्रक्रिया, शिकायत दर्ज करने के तरीके, आवेदन शुल्क और परीक्षा केंद्रों के आवंटन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों के स्पष्ट जवाब दिए हैं।
अगर आप या आपके परिचित भी इस साल नीट परीक्षा में शामिल हुए थे और समय की बर्बादी के कारण उनका पेपर प्रभावित हुआ था, तो एनटीए के ये नए नियम आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं।
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम: आपके सभी 10 जरूरी सवालों के जवाब
प्रश्न 1: क्या मेरी परीक्षा फीस वापस (रिफंड) की जाएगी?
उत्तर: हां, वर्तमान में छात्रों को अपने पते की डिटेल्स को अपडेट करने और परीक्षा के लिए दो शहरों को चुनने का विकल्प दिया गया है । परीक्षा फीस की वापसी (रिफंड) के लिए बैंक खाते की जानकारी साझा करने का मॉड्यूल 21 मई 2026 तक उम्मीदवारों को उपलब्ध करा दिया जाएगा ।
प्रश्न 2: क्या मैं परीक्षा के माध्यम (मीडियम/भाषा) को बदल सकता हूं?
उत्तर: नहीं, पहले आवेदन फॉर्म जमा करते समय आपके द्वारा चुना गया परीक्षा का माध्यम ही अंतिम माना जाएगा और उसमें अब कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है ।
प्रश्न 3: मुझे एक मैसेज दिख रहा है कि "अपडेट किए गए पते और आवेदन के समय चुने गए माध्यम के आधार पर शहर का चयन उपलब्ध नहीं है।" मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: आवेदन फॉर्म भरते समय आपके द्वारा चुनी गई परीक्षा की भाषा तय है और इसे बदला नहीं जा सकता । छात्र उपलब्ध भाषा विकल्पों और उससे संबंधित राज्यों या परीक्षा केंद्रों की जानकारी के लिए नीट (यूजी)-2026 के इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अध्याय 4 के पैरा 6 (ix) को देख सकते हैं ।
प्रश्न 4: क्या मुझे दोबारा परीक्षा के लिए वही परीक्षा केंद्र मिलेगा जो पहले मिला था?
उत्तर: परीक्षा केंद्रों का आवंटन आपके द्वारा चुने गए शहर के आधार पर किया जाता है । इसलिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि री-एग्जाम के लिए भी आपको वही पुराना परीक्षा केंद्र ही मिले ।
प्रश्न 5: नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीख और समय क्या है?
उत्तर: नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा । इस समय में परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने का समय भी शामिल है ।
प्रश्न 6: उम्मीदवारों को परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय क्यों दिया जा रहा है?
उत्तर: डॉक्यूमेंटेशन, वेरिफिकेशन और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी औपचारिकताओं को बिना किसी जल्दबाजी के पूरा करने के लिए छात्रों को यह 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है ।
प्रश्न 7: मुझे 3 मई 2026 को हुई परीक्षा के दौरान केंद्र से जुड़ी समस्याओं के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा था, अब मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: ऐसे सभी प्रभावित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शिकायत या समस्या को उससे जुड़े सहायक डॉक्यूमेंट या विवरणों के साथ एनटीए के हेल्पडेस्क ईमेल आईडी neetug2026@nta.ac.in पर भेजें ।
प्रश्न 8: मुझे जो परीक्षा केंद्र पहले आवंटित किया गया था, वह मेरे घर से बहुत दूर था। इसके लिए क्या किया जा सकता है?
उत्तर: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों का आवंटन पूरी तरह से कंप्यूटर द्वारा रैंडम तरीके से किया जाता है, जो उनके द्वारा चुने गए शहरों की प्राथमिकताओं पर आधारित होता है ।
प्रश्न 9: नीट री-एग्जाम की तारीख मेरी किसी दूसरी परीक्षा के साथ टकरा (क्लैश) रही है, क्या परीक्षा की तारीख बदली जा सकती है?
उत्तर: नहीं, दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीख पहले ही फाइनल की जा चुकी है और इसमें किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा ।
प्रश्न 10: क्या मुझे दोबारा परीक्षा में बैठने के लिए कोई अतिरिक्त आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की कोई अतिरिक्त फीस या भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है ।




साइन इन