UPSC Prelims 2026 IAS Arpit Gupta preparation Tips, for Civil Service Exam Success Strategy UPSC Prelims 2026 Tips: '1 मिनट में कोई ब्यूरोक्रेट नहीं बनता', IAS अर्पित गुप्ता ने बताए UPSC क्रैक करने के टिप्स, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC Prelims 2026 Tips: '1 मिनट में कोई ब्यूरोक्रेट नहीं बनता', IAS अर्पित गुप्ता ने बताए UPSC क्रैक करने के टिप्स

IAS Arpit Gupta UPSC Prelims Tips: साल 2022 बैच के आईएएस अधिकारी (IAS) अर्पित गुप्ता ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अपनी खास रणनीति और अनुभव साझा किए हैं।

Thu, 21 May 2026 01:37 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC Prelims 2026 Tips: '1 मिनट में कोई ब्यूरोक्रेट नहीं बनता', IAS अर्पित गुप्ता ने बताए UPSC क्रैक करने के टिप्स

UPSC Prelims Tips by IAS Arpit Gupta: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसमें हर साल 10 से 12 लाख छात्र बैठते हैं। इस भारी भीड़ में से केवल 900-1000 छात्र ही अंतिम रूप से चयनित हो पाते हैं। ऐसे में हर अभ्यर्थी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर टॉपर्स में ऐसा क्या अलग होता है जो उन्हें इस भीड़ से जुदा करता है?

साल 2022 बैच के आईएएस अधिकारी (IAS) अर्पित गुप्ता ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अपनी खास रणनीति और अनुभव साझा किए हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले अर्पित गुप्ता ने महज 24 साल की उम्र में ऑल इंडिया रैंक 54 (AIR 54) हासिल की थी। आईआईटी रुड़की (IIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक करने वाले अर्पित का मानना है कि प्रशासनिक सेवा की तैयारी केवल किताबों को रटने की नहीं, बल्कि खुद को मानसिक रूप से ढालने की प्रक्रिया है।

ब्यूरोक्रेट बनने की प्रक्रिया पर आईएएस अर्पित के विचार

आईएएस अर्पित गुप्ता यूपीएससी की तैयारी को लेकर एक बहुत ही गहरी बात कहते हैं, जो हर एस्पिरेंट को समझनी चाहिए: “एक ब्यूरोक्रेट (प्रशासक) केवल 1 मिनट में नहीं बनता है, भले ही परीक्षा का परिणाम उस 1 मिनट में आ जाता हो। इस एग्जाम के लिए आज लाखों बच्चे कोचिंग जा रहे हैं और डेली बेसिस पर एक जैसी ही चीजें पढ़ रहे हैं। लेकिन यूपीएससी आपसे कुछ अलग चाहता है— वह चाहता है कि आपके पास खुद की प्लानिंग हो, आप खुद से सीखने की आदत डालें और सबसे महत्वपूर्ण यह कि आपको पता हो कि क्या और कैसे करना है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC Tips: विकास दिव्यकीर्ति सर ने बताया पहली बार में IAS बनने का फॉर्मूला

IAS अर्पित गुप्ता के अनुसार यूपीएससी प्रीलिम्स के 5 अचूक टिप्स

लाखों बच्चों के बीच अपनी जगह पक्की करने के लिए अर्पित गुप्ता ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए टिप्स साझा किए हैं:

1. बेसिक को बनाएं अपनी ढाल: तैयारी की शुरुआत में सबसे पहले अपने बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करें। जब आपकी नींव मजबूत होती है, तो आगे चलकर कठिन और एनालिटिकल टॉपिक्स भी बहुत आसानी से समझ आने लगते हैं।

2. किताबों को बार-बार दोहराएं : दस नई किताबें पढ़ने के बजाय बुनियादी और प्रमाणिक किताबों (जैसे NCERT और स्टैंडर्ड बुक्स) को बार-बार पढ़ना सफलता की दिशा में पहला और सबसे जरूरी कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपीएससी कैलेंडर 2027 जारी,जानें सिविल सेवा समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

3. हाइलाइट करने की आदत डालें: पहली या दूसरी बार पढ़ते समय महत्वपूर्ण पॉइंट्स और कीवर्ड्स को हाइलाइट जरूर करें। ऐसा करने से जब आप परीक्षा के नजदीक अंतिम समय में रिवीजन करेंगे, तो आपको पूरा चैप्टर दोबारा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

4. शॉर्ट नॉट्स : अपनी पढ़ाई के दौरान जितने हो सकें छोटे, क्रिस्प और टू-द-पॉइंट नोट्स बनाएं। व्यवस्थित नोट्स आपका कीमती समय बचाते हैं और परीक्षा से ठीक पहले तेज स्पीड से रिवीजन करने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

5. पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक्स लें: लंबे समय तक बिना रुके लगातार पढ़ाई करने से दिमाग सुस्त हो जाता है और मानसिक थकान होने लगती है। इसलिए पढ़ाई के हर एक या दो घंटे के स्लॉट के बाद छोटे-छोटे ब्रेक लें ताकि दिमाग तरोताजा रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने दिया धोखा, समाज ने मारे ताने; UPSC क्रैक कर IRS बन गईं कोमल

पुराने प्रश्न पत्र और अखबार हैं असली मार्गदर्शक

अर्पित गुप्ता के अनुसार, कोचिंग के मॉड्यूल्स से ज्यादा भरोसा उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (PYQs) और डेली न्यूजपेपर पर करना चाहिए। पुराने पेपर्स आपको परीक्षा के बदलते पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद करते हैं, जबकि रोजाना अखबार पढ़ने से करेंट अफेयर्स पर आपकी एक स्वतंत्र और प्रशासनिक सोच विकसित होती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।