UPSC Calendar 2027 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें CSE और NDA समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां, कब कौन सी वैकेंसी
UPSC Calendar 2027 OUT: यूपीएससी ने 2027 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी होगा। 2 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 23 मई को होगा।

UPSC Calendar 2027: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2027 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। इसके मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी होगा। 2 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा काआयोजन 23 मई को होगा। वहीं मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2026 से होगी। यूपीएससी एनडीए-I और सीडीएस-I भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2026 को जारी होगा। दोनों की लिखित परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को होगी।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2027 परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सभी परीक्षाओं, उनकी अधिसूचना (Notification) की तिथियों, आवेदन करने की अंतिम तिथियों और परीक्षा तिथियों का पूरा विवरण :
| परीक्षा का नाम | अधिसूचना की तिथि (Notification Date) | आवेदन की अंतिम तिथि (Apply Date) | परीक्षा शुरू होने की तिथि (Exam Date) |
|---|---|---|---|
| UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 09.01.2027 |
| कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2027 | 02.09.2026 | 22.09.2026 | 10.01.2027 |
| इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा, 2027 | 16.09.2026 | 06.10.2026 | 31.01.2027 |
| CBI (DSP) LDCE | 16.12.2026 | 05.01.2027 | 27.02.2027 |
| UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 13.03.2027 |
| CISF AC(EXE) LDCE-2027 | 25.11.2026 | 15.12.2026 | 14.03.2027 |
| N.D.A. & N.A. परीक्षा (I), 2027 और C.D.S. परीक्षा (I), 2027 | 02.12.2026 | 22.12.2026 | 11.04.2027 |
| सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा, 2027 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2027 (CS(P) के माध्यम से) | 13.01.2027 | 02.02.2027 | 23.05.2027 |
| UPSC परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 05.06.2027 |
| इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा, 2027 | - | - | 18.06.2027 |
| I.E.S./I.S.S. परीक्षा, 2027 | 10.02.2027 | 02.03.2027 | 18.06.2027 |
| कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा, 2027 | - | - | 19.06.2027 |
| सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (ACs) परीक्षा, 2027 | 17.02.2027 | 09.03.2027 | 04.07.2027 |
| कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा, 2027 | 03.03.2027 | 23.03.2027 | 18.07.2027 |
| UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 31.07.2027 |
| UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 07.08.2027 |
| सिविल सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा, 2027 | - | - | 20.08.2027 |
| N.D.A. & N.A. परीक्षा (II), 2027 और C.D.S. परीक्षा (II), 2027 | 12.05.2027 | 01.06.2027 | 19.09.2027 |
| UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 25.09.2027 |
| UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 16.10.2027 |
| UPSC परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 23.10.2027 |
| इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (मुख्य) परीक्षा, 2027 | - | - | 21.11.2027 |
| UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित | - | - | 04.12.2027 |
| S.O./Steno (GD-B/GD-I) LDCE | 15.09.2027 | 05.10.2027 | 18.12.2027 |

भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 21 नवंबर 2027 (रविवार) से शुरू होगी। यह परीक्षा 7 दिनों की अवधि तक चलेगी। एनडीए एनए परीक्षा (II), 2027 और सीडीएस परीक्षा (II), 2027 का नोटिफिकेशन 12 मई 2027 को आएगा। 19 सितंबर 2027 को परीक्षा होगी। इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को आएगा। 06 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। 31 जनवरी 2027 से परीक्षा होगी। कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 3 मार्च 2027 को आएगा। 18 जुलाई 2027 को परीक्षा होगी।




साइन इन