Vikas Divyakirti Shares 5 Golden Rules Tips On How To Crack UPSC IAS Exam On First Attempt UPSC Prelims 2026: विकास दिव्यकीर्ति सर ने बताया पहली बार में IAS बनने का फॉर्मूला, ऐसे क्रैक करें UPSC परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC Prelims 2026: विकास दिव्यकीर्ति सर ने बताया पहली बार में IAS बनने का फॉर्मूला, ऐसे क्रैक करें UPSC परीक्षा

UPSC Prelims 2026: विकास दिव्यकीर्ति सर ने छात्रों के लिए कुछ ऐसे खास और प्रैक्टिकल टिप्स साझा किए हैं जो पहले प्रयास में ही आईएएस (IAS) या आईपीएस (IPS) बनने के सपने को सच कर सकते हैं।

Sun, 17 May 2026 02:54 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC Prelims 2026: विकास दिव्यकीर्ति सर ने बताया पहली बार में IAS बनने का फॉर्मूला, ऐसे क्रैक करें UPSC परीक्षा

UPSC Prelims 2026 Strategy and Guidelines: देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को पास करना हर साल लाखों युवाओं का सपना होता है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही मार्गदर्शन का होना बेहद जरूरी है। जब बात यूपीएससी के मार्गदर्शन की हो, तो ‘दृष्टि आईएएस’ कोचिंग संस्थान के संस्थापक और डायरेक्टर (MD) डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का नाम सबसे पहले आता है। अपने सरल, सहज और अनूठे अंदाज में पढ़ाने के लिए मशहूर विकास सर यूपीएससी छात्रों के बीच बेहद पॉपुलर हैं।

विकास दिव्यकीर्ति सर ने उम्मीदवारों के लिए कुछ ऐसे खास और प्रैक्टिकल टिप्स साझा किए हैं जो पहले प्रयास में ही आईएएस (IAS) या आईपीएस (IPS) बनने के सपने को सच कर सकते हैं। आइए जानते हैं उनके द्वारा बताए गए सफलता के वे 5 बड़े मूलमंत्र क्या हैं:

1. परीक्षा के पैटर्न और स्ट्रक्चर को गहराई से समझें

विकास दिव्यकीर्ति सर का मानना है कि परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को इसके पूरे ढांचे एग्जाम स्ट्रक्चर और बारीकियों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। हर साल करीब 10 लाख बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं, इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि परीक्षा का पैटर्न कैसा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने दिया धोखा, समाज ने मारे ताने; UPSC क्रैक कर IRS बन गईं कोमल

2. 'ट्रिपल 8' (8-8-8) का गोल्डन रूल अपनाएं

विकास दिव्यकीर्ति सर यूपीएससी की तैयारी करने के लिए ट्रिपल 8 फार्मूले को अपनाने की सलाह देते हैं। छात्रों को 8 घंटे सोना चाहिए, 8 घंटे पढ़ना चाहिए और 8 घंटे मौज-मस्ती करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपीएससी CSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, जानें 5 बड़े बदलाव, IAS IPS के कितने पद

3. CSAT और टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें

प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे पेपर यानी सीसैट (CSAT) को लेकर बहुत से छात्र डरे रहते हैं, खासकर गणित को लेकर। विकास सर की सलाह है कि अगर गणित कमजोर है, तो घबराएं नहीं। आप रीजनिंग और कॉम्प्रिहेंशन पर अपनी पकड़ मजबूत करें। परीक्षा में 120 मिनट में 80 सवाल हल करने होते हैं, जिसका मतलब है कि हर सवाल के लिए केवल 1 से 1.5 मिनट का समय मिलता है। इसलिए सटीक और तेज स्पीड के साथ टाइम मैनेजमेंट करना बेहद जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 की उम्र में खोई आंखों की रोशनी, मां ने लिखा UPSC पेपर, बेटा बना IAS

4. उत्तर लेखन में हवा में बातें न करें

मेंस परीक्षा के लिए विकास सर 'ज्यादा से ज्यादा लिखने' की प्रैक्टिस करने की सलाह देते हैं. वह कहते हैं कि उम्मीदवारों को फैक्ट या तथ्योंबातें लिखनी चाहिए। आंसर राइटिंग के समय उत्तर में ज्यादा से ज्यादा तथ्य शामिल करें और हवा में बातें करने से पूरी तरह बचें।

5. बोलने का अभ्यास करें (मॉक इंटरव्यू)

तैयारी के अंतिम पड़ाव यानी इंटरव्यू को लेकर सर कहते हैं कि छात्रों को शुरू से ही अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम करना चाहिए। आप जितना हो सके, सही और तार्किक तरीके से बोलने की प्रैक्टिस करते रहें। यदि आपकी सोशल स्किल्स और बोलने का तरीका अच्छा है, तो इंटरव्यू बोर्ड के सामने आपको किसी भी प्रकार की घबराहट या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।